कुशीनगर में संदिग्ध परिस्थितियों में 28 वर्षीय युवक की मौत,दोस्त घायल

[object Promise]
रिपोर्ट उपेंद्र कुशवाहा
पडरौना,कुशीनगर : रविवार की देर रात पडरौना से तमकुही रोड जाने वाले मार्ग सिधुआ बाजार के निकट बसहियां बनवीरपुर गांव के नौका टोला में एक 28 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने का मामला प्रकाश में आया है,हालांकि मृतक युवक के साथ रहे दोस्त को घायल अवस्था में यहां की पुलिस ने इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गई थी,जहां युवक की हालत को गंभीर देखते हुए रेफर कर दिया है। जबकि पुलिस ने मृतक युवक का शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेजा है।
[object Promise]
मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली पडरौना थाना क्षेत्र के भरवलिया गांव निवासी रवि उर्फ शिशु पुत्र ओमप्रकाश मिश्रा रविवार की रात रोज की भांति खाना खाने के बाद अपने घर में सोया हुआ था,कि गांव के ही जुगनू पुत्र गया मिश्रा निवासी भरवलिया कोतवाली थाना पडरौना द्वारा रवि को बाइक से लेकर घर से निकल गया । इधर रवि व जुगनू बाइक से घर से निकलने के 1 घंटे बाद परिजनों को सूचना मिली कि मार्ग दुर्घटना में रवि की मौत हो गई है,जबकि जुगनू बुरी तरह से घायल बताया जा रहा है। इस दौरान परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए,जबकि दूसरी ओर मौके पर कोतवाली पडरौना की पुलिस भी पहुंची हुई थी । पुलिस ने मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर जहां पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया,वहीं घायल युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेती आई हालांकि घायल युवक की हालत को नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने उसे रेफर कर दिया ।
बताया जाता है कि मृतक युवक रवि कि 4 वर्ष पूर्व जिले के ही फाजिलनगर के पांडे बरदाहा गांव थाना पटहेरवा में ममता देवी से शादी हुई थी,जिसके एक बच्ची जानवी मिश्रा 2 वर्ष की है । दूसरी ओर युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत लोगों के गले नहीं पच रही है । उधर मृतक के परिजन ने आरोप लगाया है कि गांव के ही युवक यानी जुगनू द्वारा रवि को रात में घर से बुला कर ले जाकर हत्या करा कर दुर्घटना का रूप दिया जा रहा है। ऐसे में मृतक युवक के घर वालों का रो-रो कर बुरा हाल है । जबकि गांव पूरी तरह से मातम में डुबा हुआ है । इस बाबत कोतवाली पडरौना की पुलिस अभी कुछ कहने के मूड में नहीं है पुलिस की मानें तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही कुछ कहा जा सकता है ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *