लखनऊ। लखनऊ में स्वाइन फ्लू का कहर बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को पुलिस विभाग के एक डीजी समेत आठ और लोगों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। इसमें दो मरीज पीजीआई व निजी अस्पताल में भर्ती हैं। बाकी मरीज घर पर रुककर उपचार करा रहे हैं।
जनवरी से अब तक 111 मामले स्वाइन फ्लू के आ चुके हैं। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. केपी त्रिपाठी ने बताया कि महानगर वायरलेस चैराहे के पास रहने वाले पुलिस विभाग के एक डीजी को स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है।
उन्हें करीब तीन दिन पहले सांस लेने में तकलीफ होने के साथ बुखार आया था। केजीएमयू में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। पुलिस विभाग के डीजी घर पर रुककर दवा ले रहे है। वहीं, आलमबाग गीतापल्ली के ढाई माह के मासूम को पीजीआई में हुई जांच में वायरस की पुष्टि हुई है।
इंदिरानगर की एक बुजुर्ग, त्रिवेणी नगर के युवक, अलीगंज सेक्टर ई के एक व्यक्ति, चैक की महिला, हसनगंज केशरीपुर के व्यक्ति स्वाइन फ्लू से ग्रसित हैं। इसमें से चैक की महिला पीजीआई व अलीगंज के पुरुष निजी अस्पताल में भर्ती हैं। वहीं बरेली के युवक को भी स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है।
Leave a Reply