तहसील तिलोई में डीएम की अध्यक्षता में आयोजित हुआ संपूर्ण समाधान दिवस

[object Promise]

रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

पीड़ित व्यक्ति की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर करें निस्तारण……. डीएम।

जन समस्याओं के निस्तारण के प्रति गम्भीर रहे और इसमें उदासीनता एवं लापरवाही क्षम्य नही होगी– —–जिलाधिकारी।

अमेठी। शासन के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम के अंतर्गत मंगलवार को जनपद की चारों तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी अरुण कुमार की अध्यक्षता में तहसील तिलोई में खुले मैदान एवं कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करते हुए संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। इस दौरान मा. विधायक तिलोई श्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने भी जन सामान्य की शिकायतों को सुना एवं निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने फरियादियों की जन समस्या सुनकर मौके पर अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि शिकायतें लंबित न रखी जाये, शिकायतों को गम्भीरता से लिया जाये। उन्होंने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस में राजस्व विभाग की सबसे ज्यादा शिकायतें आई हैं जिसमें अवैध कब्जा से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुई हैं उन्होंने लेखपालों को निर्देश दिए कि गांव में जाकर निरंतर भ्रमण कर अवैध कब्जा सहित छोटे-मोटे विवाद निपटाएं। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि ग्रामीणों के शिकायती पत्र प्राप्त होते ही तुरन्त कार्रवाई अमल में लाई जायें। ताकि तत्समय मौके पर ही निस्तारण किया जा सके। डीएम ने निर्देश दिये कि जन सामान्य के कल्याणार्थ संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगो को दिया जाना सुनिश्चित किया जाये। उन्होंने कहा शासन द्वारा संचालित योजनाएं पात्र व्यक्ति तक अवश्य पहुंचनी चाहिए। आज तहसील तिलोई में कुल 145 शिकायतें प्राप्त हुई। जिसमें मौके पर 02 का निस्तारण किया गया शेष शिकायतों के निस्तारण हेतु पुलिस व राजस्व की 3 संयुक्त टीमें मौके पर भेजी गई, इसी क्रम में तहसील मुसाफिरखाना में 81 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें 7 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया शेष निस्तारण हेतु पुलिस एवं राजस्व की 3 टीमों को मौके पर भेजा गया, तहसील गौरीगंज में 116 शिकायतें दर्ज की गई, तहसील अमेठी में 91 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें 09 शिकायत का मौके पर निस्तारण किया गया शेष शिकायतों को गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण के लिए पुलिस एवं राजस्व की 5 संयुक्त टीमें मौके पर भेजी गई। जिलाधिकारी ने कहा कि शासन जन समस्याओं के निस्तारण के प्रति अत्याधिक गम्भीर है और इसमें उदासीनता एवं लापरवाही क्षम्य नही होगी। उन्होंने समस्त अधिकारियों को निर्देश दिए कि अपने-अपने कार्यालय समय से पहुंचे व जन समस्याएं सुनकर उनका निस्तारण करना सुनिश्चित कराएं। इस अवसर पर पुलिस से संबंधित प्रकरणों को पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह व विकास से संबंधित प्रकरणों को मुख्य विकास अधिकारी डा. अंकुर लाठर ने सुना एवं संबंधित अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश दिए। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी डा. आशुतोष कुमार दूबे, उप जिलाधिकारी तिलोई महात्मा सिंह, परियोजना निदेशक आशुतोष दुबे सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *