जापान पर उत्तरकोरिया ने दागी मिशाइल

International – अपनी क्रूर नीतियो के लिए जाना जाने वाला उत्तरकोरिया बीते दिनों से चर्चा में बना हुआ है। वही अब खबर है कि उत्तरकोरिया ने इंटरमीडिएट रेंज की बैलिस्टिक मिसाइल उत्तरी जापान के ऊपर दागी है।

उत्तरकोरिया की इस हरकत के बाद उत्तरी जापान सरकार ने अपने यहां हाई अलर्ट जारी किया है और होक्काइडो आइलैंड के लोगो को यह हिदायत दी है कि वह लोग घर से बाहर न निकले। इसके अलावा उत्तरी जापान में कई ट्रेनों को अस्थाई रूप से स्थगित कर दिया गया है।
जानकारी के लिए बता दें संयुक्त राष्ट्र ने उत्तरकोरिया पर बैलिस्टिक और परमाणु हथियारों के परीक्षण को लेकर प्रतिबंध लगाया था। साल 2017 के बाद अब उत्तरकोरिया ने जापान पर मिसाइल दागी है।
उत्तरकोरिया के इस हरकत को जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने चिंताजनक बताते हुए इसकी निंदा की है और इसे हिंसक बताया है। सरकार का कहना है उत्तरकोरिया को शान्ति से समस्या है इसी कारण वह इस तरह की हरकतें कर रहा है। वही इस घटना के बाद जापान सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा काउंसिल की बैठक बुलाई है।
जानकारी के अनुसार मिसाइल जापान से करीब 3000 किलोमीटर दूर प्रशांत महासागर में गिरी है। यह एक सप्ताह के भीतर जापान के 5वां मिशाइल परीक्षण है। उत्तरकोरिया के इस कदम पर अमेरिका ने अपना पक्ष रखा है और इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *