तेजी का दौर दिखा शुरुआती कारोबार में, सबसे अधिक बढ़त इंडसइंड बैंक, इंफोसिस और टीसीएस में

[object Promise]

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार शुक्रवार को बढ़त के साथ खुले हैं और शुरुआती कारोबार में भी उछाल देखने को मिल रहा है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन शुक्रवार को 302.68 अंक की बढ़त के साथ 35,144.78 पर खुला है। सेंसेक्स शुक्रवार सुबह 9 बजकर 35 मिनट पर 1 फीसद या 346.84 अंक की बढ़त के साथ 35,188.94 पर ट्रेंड कर रहा था। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 25 शेयर हरे निशान पर और मात्र 5 शेयर लाल निशान पर ट्रेंड करते दिखे।

सेंसेक्स के शेयरों का हाल 

वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी भी शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में बढ़त के साथ कारोबार करता दिखा। निफ्टी शुक्रवार सुबह 9 बजकर 45 मिनट पर 0.91 फीसद या 93.95 अंक की बढ़त के साथ 10,382.85 पर ट्रेंड कर रहा था। इस समय 50 शेयरों वाले निफ्टी के 43 शेयर हरे निशान पर और 7 शेयर लाल निशान पर ट्रेंड करते दिखे।

निफ्टी के शेयरों का हाल 

सेक्टोरल सूचकांकों का यह रहा हाल

सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन शुरुआती कारोबार में सभी 11 सेक्टोरल सूचकांकों में बढ़त देखी गई है। सेक्टोरल सूचकांकों में सबसे अधिक बढ़त निफ्टी आईटी में 2.52 फीसद दिखाई दी। इसके बाद निफ्टी पीएसयू बैंक में 1.81 फीसद, निफ्टी मेटल में 1.46 फीसद, निफ्टी बैंक में 0.46 फीसद, निफ्टी ऑटो में 0.49 फीसद, निफ्टी मीडिया में 0.96 फीसद, निफ्टी फार्मा में 0.64 फीसद, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 0.59 फीसद और निफ्टी रियल्टी में 0.33 फीसद वृद्धि देखने को मिली।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *