जिलाधिकारी द्वारा कोविड-19 के फैलाव को रोकने हेतु अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

[object Promise]

रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

सुलतानपुर 12 अक्टूबर/ जिलाधिकारी रवीश गुप्ता की अध्यक्षता में आज पूर्वान्ह में एल-1 कोविड केयर सेन्टर केएनआईटी गेस्ट हाउस में कोविड-19 के संक्रमण के फैलाव को रोकने तथा संक्रमित व्यक्तियों के ट्रेसिंग एवं उपचार के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि एल-1 कोविड केयर सेन्टर पर मरीजों को नाश्ता/भोजन समय-समय पर दिये जाये तथा साफ-सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं पर नियमित विशेष ध्यान दिया जाय। जिलाधिकारी ने कहा कि आइसोलेट मरीजों एवं एल-1 कोविड केयर सेन्टर में भर्ती मरीजों के चल रहे उपचार के साथ-साथ अब तक डिस्चार्ज किये गये व्यक्तियों की गहन समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश मुख्य चिकित्सा अधिकारी व सम्बन्धित अधिकारियों को दिये। उन्होंने निर्देशित किया कि जनपद के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक से अधिक ट्रेसिंग कर कोविड-19 संक्रमित व्यक्ति मिलने के बाद मानक के अनुरूप की होम आसोलेशन की सुविधा दी जाय, अन्यथा संक्रमित मरीजों को एल-1 कोविड केयर सेन्टर में भर्ती कराया जाय। डीएम ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र एवं शहरी क्षेत्र के तहत जिन मोहल्लों एवं ग्रामों में कोविड संक्रमित व्यक्ति ज्यादा मिल रहे हैं, उन क्षेत्रों में कैमिकल स्प्रे कराने के साथ-साथ कान्टैक्ट ट्रेसिंग सघनता से करायी जाय। उन्होंने कहा कि आर0आर0टी0 टीमों द्वारा मानक के अनुरूप चिन्हित पाये गये व्यक्तियों की सैम्पलिंग करायी जाय। होम आइसोलेट मरीज किसी भी दशा में घर से बाहर नहीं निकलना चाहिये अन्यथा वह व्यक्ति किसी अन्य व्यक्ति के सम्पर्क मे आकर उसे संक्रमित कर सकेगा। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा इसकी सघनता से मानीटरिंग नियमित रूप से करायी जाय। उन्होंने कहा कि कोरोना से बचने के लिये लोगों को फेस मास्क पहनने एवं सोशल डिस्टेन्सिंग का अनुपालन करने हेतु निरंतर जागरूक किया जाय।बैठक में अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) हर्षदेव पाण्डेय, अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) उमाकान्त त्रिपाठी, मुख्य राजस्व अधिकारी शमशाद हुसैन, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 सीबीएन त्रिपाठी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *