नवनिर्मित सी.सी.रोड का विधायक विकास गुप्ता ने लोकार्पण किया। राम मंदिर निर्माण पर यदि विपक्ष तैयार है तो इसके लिए संसद में विधेयक भी लाया जा सकता है। साध्वी निरंजन ज्योति महिलाओं के सशक्तिकरण को लेकर अपने प्रयास लगातार करती चली आ रही हैं। सनातन परम्पराओं का निर्वाहन उनके द्वारा किया जा रहा है।
संतों महापुरुषों के पदचिह्नों पर चलकर धर्म की पताका फहराने का काम साध्वी लगातार कर रही हैं। सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं को समूचे राज्य में निष्पक्षता से लागू कराने में इनकी भूमिका सराहनीय है। मां गंगा को प्रदूषण मुक्त रखना सभी का कर्तव्य है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों की आय को दोगुना करने के भरसक प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने अपने मंत्रालय से जुड़ी उपलब्धियों को बताते हुए कहा कि देश भर में फूड पार्को को विकसित किया जा रहा है। जिससे बेरोजगारी दूर होगी।
छोटे किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान संपदा स्कीम शुरू की गई है। गौ रक्षा कानून पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि जिन राज्यों में भाजपा की सरकार है। उन राज्यों में गौ संरक्षण व संवर्द्धन प्रयास जारी हैं। नमामि गंगे परियोजना पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि यह योजना प्रभावी रूप से गंगा को प्रदूषण मुक्त करने में सहायक सिद्ध हो रही है।
Leave a Reply