[object Promise]
लखनऊ। कांग्रेस महासचिव व उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी प्रयाग से गंगा यात्रा शुरू करेंगी, भदोई मिर्जापुर और वाराणसी जाने का है उनका कार्यक्रम । आज से शुरू होगा प्रियंका गांधी का यूपी दौरा, 4 दिवसीय दौरे के पहले दिन आज 11 बजे लखनऊ पहुंचेगी प्रियंका, प्रदेश कार्यालय में देर शाम तक चलेगा बैठकों का दौर, 2017 विधानसभा चुनाव के पार्टी प्रत्याशियों के साथ होगी बैठक, अभी तक घोषित हुए लोकसभा चुनाव के उम्मीदवारों के साथ बैठक करेंगी प्रियंका, कई कर्मचारी संगठनों के नेताओं से भी आज प्रदेश कार्यालय में होगी मुलाकात, टीईटी और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के प्रतिनिधिमंडल के साथ भी होगी बैठक, पार्टी घोषणा पत्र में उनकी मांगों को शामिल करने को लेकर होगी चर्चा।
बैठकों के तय समय से खत्म होने पर आज ही सड़क मार्ग से प्रयागराज जाने का है कार्यक्रम, देर शाम तक बैठकें चलने पर आज रात लखनऊ में ही रुकने का हो सकता है बदलाव, कल तय कार्यक्रम के मुताबिक प्रयागराज से शुरू होगा प्रियंका का दौरा, 18 मार्च से 20 मार्च तक भदोही, मिर्जापुर और वाराणसी दौरा, प्रयागराज से वाराणसी तक गंगा यात्रा की कल सुबह 9 बजे होगी शुरुआत, कई जगह गंगा में पानी कम होने और सुरक्षा कारणों से कम किया गया है जलमार्ग का रूट, तय कार्यक्रम के मुताबिक भदोही जिले में बुनकरों से भी करेंगी मुलाकात, 19 मार्च को मिर्जापुर में माँ विंध्यवासिनी मंदिर के दर्शन करेंगी प्रियंका गांधी, मिर्जापुर से वाराणसी 20 मार्च को पहुँच कर काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन करेंगी प्रियंका, स्थानीय कार्यक्रर्मों में शामिल होकर प्रियंका गांधी बाबतपुर एयरपोर्ट से दिल्ली रवाना होंगी ।
Leave a Reply