ŪP पुलिस के अधिकारी ने महिला शिकायतकर्ता के सामने किया हस्तमैथुन, गिरफ्तार

[object Promise]

देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया में भटनी थाने के एक स्टेशन हाउस ऑफिसर (एसएचओ) को एक महिला के सामने हस्तमैथुन करने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। थाने में शिकायत दर्ज कराने गई महिला ने इस घटना को फिल्माया, जिसकी वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है।

वीडियो के वायरल होने के साथ ही क्षेत्र में स्थानीय लोगों के बीच रोष व्याप्त हो गया और वे अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। महिला ने आरोप लगाया है कि जब वह शिकायत दर्ज कराने के लिए उसके कक्ष में गई तो एसएचओ भीष्म पाल सिंह उसके सामने अपने निजी अंगों को छू रहा था।

शिकायतकर्ता महिला एक जमीनी विवाद के संबंध में थाने पहुंची थी। महिला ने कहा, मैंने पहले दो-तीन बार उसके दुर्व्यवहार को नजरअंदाज किया। मेरी एक रिश्तेदार ने कहा था कि उसने भी इस अधिकारी के सामने इसी तरह की घटना का सामना किया है। इसके बाद मैंने घटनाक्रम को फिल्माने का फैसला किया। एसपी देवरिया श्रीपति मिश्रा ने कहा, उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है और उन्हें निलंबित कर दिया गया है। कार्रवाई की जा रही है।

आरोपित निलंबित इंस्पेक्टर पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया। शाम को देवरिया की एसओजी टीम ने बस्ती के हरैया से आरोपित इंस्पेक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित से पूछताछ की जा रही है। – डा.श्रीपति मिश्र, एसपी, देवरिया

यह है मामला

बीते मंगलवार की सुबह से वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहा है कि भटनी थाने में तत्कालीन इंस्पेक्टर भीष्मपाल सिंह यादव अपने कार्यालय में बैठा है। साथ ही आपत्तिजनक स्थिति में आ जाता है। फरियाद लेकर आई महिलाएं अपनी बातों को उसके सामने रख रही हैं। इंस्पेक्टर उनकी बातों को सुनने के साथ ही वीडियो बना रही महिला को इशारे से बुलाता है, लेकिन महिला जाने की बजाय उसका वीडियो बनाती रहती है। ढाई मिनट के वीडियो में महिलाओं को न्याय दिलाने का इंस्पेक्टर आश्वासन देता है। इस बीच उसकी गंदी व आपत्तिजनक हरकतें जारी रहती हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *