संसद के मानसून सत्र में सोनिया और राहुल कुछ दिनों के लिए नहीं लेंगे भाग

[object Promise]

नई दिल्ली। संसद का महत्वपूर्ण मानसून सत्र 14 सितंबर से शुरू होने वाला है। इस बीच खबर आ रही है कि संसद के इस सत्र के शुरुआती दिनों में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी भाग नहीं ले पाएंगी। वह अपने सालाना उपचार के लिए बेटे व कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ विदेश के लिए रवाना हो गई हैं। सोनिया (73) करीब दो हफ्ते विदेश में रह सकती हैं। ऐसे में वह संसद के आधे मॉनसून सत्र में हिस्सा नहीं ले पाएंगी।

पार्टी सूत्रों ने कहा कि सोनिया गांधी अपने वार्षिक चिकित्सा उपचार के लिए रवाना हो गई हैं और कम से कम दो सप्ताह बाद वापस आएंगी।

सूत्रों ने कहा कि राहुल गांधी के अगले दो दिनों में भारत लौटने और संसद सत्र में भाग लेने की संभावना है।

सूत्र ने कहा कि राहुल गांधी उनकी बहन और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के सोनिया के पास पहुंचने के बाद वापस लौट आएंगे।

पार्टी सूत्र ने कहा कि मानसून सत्र के शुरुआती दिनों में सोनिया व राहुल की अनुपस्थिति के बारे में वरिष्ठ नेताओं को जानकारी दी गई है और वे भारत और चीन के बीच वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर चल रहे गतिरोध, अर्थव्यवस्था, कोविड-19, नीट और जेईई परीक्षा जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा में भाग नहीं लेंगे।

विदेश जाने से पहले राहुल गांधी ने शुक्रवार को रक्षा संबंधी संसदीय समिति की बैठक में भाग लिया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *