अपर पुलिस महानिदेशक का जनपद भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित

[object Promise]

रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

सुलतानपुर। अपर पुलिस महानिदेशक (स्थापना) एवं नोडल अधिकारी जनपद पियूष आनन्द का 22 व 23 अक्टूबर को दो दिवसीय जनपद भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित है। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार श्री आनन्द 22 अक्टूबर को पूर्वान्ह 11 बजे जेल का निरीक्षण, 12ः30 बजे किसी थाने का निरीक्षण, अपरान्ह 03ः30 बजे पुलिस लाइन का भ्रमण, 05 बजे किसी मोहल्ले में जनसम्पर्क, 06 बजे अधिकारियों से साथ बैठक 23 अक्टूबर को प्रातः 09 बजे पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक, 11 बजे जनप्रतिनिधियों के साथ मुलाकात, 12 बजे मीडिया के साथ मुलाकात करेंगे।

नहरों की सिल्ट सफाई का कार्य बेहतर ढंग से करें-जिलाधिकारी

सुलतानपुर /जिलाधिकारी सी0 इन्दुमती की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सिल्ट सफाई समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में सम्पन्न हुई। जिसमें नहरों/ड्रेनों/स्केपो की सिल्ट सफाई सम्बन्धित कार्य योजना पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गयी।

बैठक में जिलाधिकारी ने अधिशाषी अभियन्ता/नोडल अधिकारी शारदा सहायक खण्ड-16 को नहरों की सिल्ट सफाई का कार्य बेहतर ढंग से कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि नहरों की सिल्ट की सफाई इस प्रकार से करायी जाये, ताकि टेल तक पानी की पहंुच हो सके। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि सिल्ट सफाई कार्य योजना की प्रति जनपद के सभी जन प्रतिनिधियों को उपलब्ध करा दी जाये, ताकि वह सिल्ट सफाई के दौरान स्थलीय निरीक्षण कर कार्य से अवगत हो सके। उन्हांेने सम्पूर्ण कार्य से पूर्व, कार्य के दौरान एवं कार्य सम्पन्न होने के दौरान के फोटोग्राफ्स को उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दिये।
अधिशाषी अभियन्ता शारदा सहायक ने बताया कि प्रथम वरियता में 450 किमी0 लम्बाई में सिल्ट सफाई का कार्य प्रस्तावित है। द्वितीय वरियता में 306 किमी0 इस प्रकार कुल 756 किमी0 नहरों/ड्रेनों/स्केपो की सिल्ट सफाई का कार्य कराया जायेगा।
बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक(ग्रामीण) शिवराज सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *