मुंबई. बिग बॉस 12 में अपने जलवों से ज़्यादा 37 साल छोटी जसलीन मथारू के साथ रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में रहने वाले भजन सम्राट कहे जाने वाले अनूप जलोटा इस बार बड़े विवाद में फंसते नज़र आ रहे हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार उन पर एक टीवी ऐक्ट्रेस ने सेक्शुअल असॉल्ट का आरोप लगाया है. इस ऐक्ट्रेस ने अनूप जलोटा पर मॉलेस्टेशन का आरोप लगाते हुए कहा है कि अनूप ने उनसे सेक्शुअल फेवर्स मांगे थे और बदले में टीवी पर बड़ा रोल दिलाने का वादा किया था. यह ऐक्ट्रेस ‘देवांशी’ और ‘भाग्यविधाता’ जैसे टीवी शोज़ में काम कर चुकी है. इसने आगे यह भी खुलासा किया कि अनूप जलोटा ने उसे ‘बिग बॉस 12’ में ले जाने का भी वादा किया था.
इस ऐक्ट्रेस ने ये सब बातें एक ऑनलाइन वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में कहीं और अनूप जलोटा की कथित गर्लफ्रेंड जसलीन मथारू को लेकर भी कई खुलासे किए. वाकई, अनूप जलोटा पर लगाए गए ये इल्ज़ाम बेहद संगीन हैं. हालांकि इनमें कितनी सच्चाई है, यह तो आने वाले वक्त में ही पता चलेगा. वैसे ‘बिग बॉस 12’ के घर में जाने से पहले मुंबई मिरर को दिए एक इंटरव्यू में अनूप जलोटा ने कहा था, ‘शो के अन्य कंटेस्टेंट्स के मुकाबले मैं उम्र में भले ही बड़ा हूं, लेकिन विचारों के मामले में मैं उनसे कहीं ज़्यादा मॉडर्न हूं. मेरे विचार और मेरी सोच जो है, वो सबसे ज़्यादा मॉडर्न है. लोग यह समझते हैं कि भजन गाता है तो साधु-संत होगा, लेकिन ऐसा नहीं है.
मैं बहुत ही मस्ती वाला आदमी हूं. मजे करता हूं लाइफ में और वो सब देखेंगे बिग बॉस में. मैं चाहता हूं कि आप ये शो (बिग बॉस) देखें और मेरी पर्सनैलिटी को पहचानें, जो आप मेरा गाना सुनकर नहीं पहचान पाते हैं.’ बता दें कि जसलीन के साथ रिलेशनशिप में आने से पहले भी सिंगर अनूप जलोटा की जिंदगी में तीन महिलाएं रह चुकी हैं, जिनसे उन्होंने शादी की थी. शो के पहले ही जसलीन ने बताया था कि वह और अनूप जलोटा पिछले 3 साल से रिलेशनशिप में हैं.
Leave a Reply