युवक ने मार युवती को चाकू,मौत 23 अप्रैल को युवती की शादी होनी थी

[object Promise]

देवरिया । गौरीबाजार थाना क्षेत्र में देर शाम को अज्ञात युवक ने एक युवती को चाकू मार कर फरार हो गया। युवती की चीख सुनकर आस पास के लोग इकट्ठा हो गए । जिसकी सूचना लोगो ने पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुची पुलिस ने युवती को जिला चिकित्सालय पहुचाया जहाँ चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार गौरीबाजार थाना क्षेत्र के ग्राम सिरजम ख़ास निवासिनी प्रेमशीला(20) पुत्री रामदरश रविवार की देर शाम को अपने दिव्यांग भाई के साथ बाजार करने गौरीबाजार गयी थी। वापस लौटते वक्त अज्ञात युवक ने पीछे से उसपर चाक़ू से वार कर दिया। जिससे युवती वही चिल्लाते हुए गिर गयी। युवती की चीख सुनकर अभी आसपास के लोग आ ही रहे थे कि युवक मौके से फरार हो गया। वही घटना की सूचना लोगो ने पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुची पुलिस ने युवती को जिला चिकित्सालय पहुचाया जहाँ चिकित्सको ने प्रेमशीला को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होते ही मौके पर एएसपी भी पहुच घटना की जानकारी ली। जहाँ पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

इस सम्बन्ध में कुछ लोगो का कहना है कि प्रेमशीला की 23 अप्रैल को शादी थी,और वह शादी के कुछ सामान खरीदने गौरीबाजार गयी थी। प्रेमशीला की मौत की खबर सुनकर माँ लालमती का रो रो कर बुरा हाल है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *