देवी हिंगलाज से निकली भव्य कलश यात्रा

[object Promise]

एमएलसी दीपक सिंह समेत ,हजारो महिलाएं हुई शामिल

मुसाफिरखाना(अमेठी) : दादरा स्थित पौराणिक देवी हिंगलाज मंदिर पर आयोजित सात दिवसीय महायज्ञ एवं संगीतमयी प्रवचन के अवसर पर रविवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

मंदिर पर सात दिवसीय महायज्ञ महोत्सव एवं प्रवचन का आयोजन ग्रामवासियों द्वारा 27 जनवरी से 4 फरवरी तक किया गया है। शोभायात्रा मंदिर प्रागण से आरंभ होकर गाव की सड़को से गुजरते हुए भद्दौर घाट पहुंची।

जहां मंदिर के पुजारी पं शेषराम मिश्र ने विधिवत पूजन-अर्चन कर माता आदि गंगा गोमती नदी की सामूहिक आरती उतारी। इस दौरान कलश यात्रा का गाव-गाव स्वागत किया गया। महिलाओं ने कलश यात्रा में शामिल भक्तों के ऊपर पुष्प वर्षा की। ग्राम कोदैली के हनुमान मंदिर पर शोभायात्रा रोककर श्रद्धालुओं ने मंदिर पर श्रीराम भक्त हनुमान के नाम के जयकारे लगाये। बाबा पुरूषोत्तम दास मंदिर दादरा पर श्रद्धालुओं ने मत्था टेकने के बाद कलश यात्रा देवी हिंगलाज मंदिर गेट पर पहुंची। कार्यक्रम से जुड़े कृपाशकर सिंह ने बताया कि कलशयात्रा बीते 29 वर्षो से अनवरत चली आ रही है।

देवी हिंगलाज भवानी मंदिर प्राचीन काल से ही ग्रामीणों व क्षेत्रवासियों के लिए आस्था का केन्द्र बना हुआ है। महायज्ञ में आसपास के इलाके के हजारों लोग के शामिल होने की संभावना के मद्देनजर पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद है। उक्त अवसर पर एमएलसी दीपक सिंह,जिलाध्यक्ष योगेन्द्र मिश्रा, कृपाशंकर सिंह,संजय गुप्ता,दिनेश सिंह पप्पू,राजू पंडित अंजनी श्रीवास्तव,सर्वेश सिंह,लकी सिंह,रमाकांत,मोहित गुप्ता,रविकांत,विपुल सिंह,राहुल अमन, जितेंद्र,तबरेज,मिंटू सिंह,राम भवन यादव ,जयबहादुर ,शरद समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *