Bigg Boss OTT : देश में ओटीटी पर नाममात्र सेंसशिप (OTT Censorship) है। इसी का फायदा उठाकर एकता कपूर ‘गंदी बात’ जैसे शोज लेकर आईं, वहीं राज कुंद्रा ने कथित तौर पर पोर्नोग्राफी का धंधा शुरू कर दिया। ओटीटी की सबसे बड़ी समस्या है कि यह टीवी नहीं है। यह हर मोबाइल पर उपलब्ध है, वह मोबाइल जो हर घर में बच्चों के हाथ में भी है। ‘बिग बॉस 15’ (Bigg Boss 15) से 6 हफ्ते पहले इस बार ‘बिग बॉस ओटीटी’ (Bigg Boss OTT ) शुरू हुआ है। इस रियलिटी शो को शुरू हुए अभी तीन दिन भी नहीं हुए हैं कि ‘बिग बॉस’ के घर में कंटेस्टेंट की बेबाकी, बेहूदगी (Absurd Comments) की ओर बढ़ने लगी है। कई गड़े मुर्दे उखाड़े जा रहे हैं। हालांकि, अभी शुरुआत है इसलिए कंटेस्टेंट्स विवादित (Controversies) मुद्दों पर बात करने से बच रहे हैं। लेकिन जिस तरह घर में शुरुआत ही लड़ाई-झगड़ों और गाली-गलौज से हुई है, डर लगने लगा है कि कहीं आने वाले हफ्तों में यह शो बेहूदगी की हद ना पार कर दे!
Leave a Reply