लखनऊ : पुलिस का घेरा तोड़ अखिलेश यादव धरने पर बैठे-हिरासत में; सपाइयों पर हुआ लाठीचार्ज

[object Promise]

लखनऊ, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष व पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव आज यानी सोमवार को किसानों के समर्थन में कन्नौज में किसान यात्रा रवाना करने वाले थे। इससे पहले ही रविवार देर रात से शासन-प्रशासन ने उनके विक्रमादित्य मार्ग स्थित आवास और कार्यालय पर बेरिकेडिंग लगाकर उसे सील कर दिया गया।

[object Promise]
लखनऊ में अखिलेश यादव के विक्रमादित्य मार्ग स्‍थित आवास के आसपास बेरिकेडिंग। देर रात से शासन-प्रशासन के लोग चक्‍कर लगाते दिखाई दिए। सपा कार्यालय के चारो ओर जबरदस्त बेरिकेडिंग। आज अखिलेश यादव की कन्नौज से समाजवादी पार्टी की किसान यात्रा को रवाना करने की योजना थी।

वहीं, कोविड 19 का हवाला देकर उत्‍तर प्रदेश की योगी सरकार ने कार्यक्रम पर रोक लगाई। इससे नाराज सपाइयों ने जमकर प्रदर्शन किया। पुलिस सपा कार्यकर्ताओं को समझाने में लग गई। इस दौरान नोकझोंक के बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर सपा कार्यकर्ताओं को तितर-बितर करने का प्रयास किया।

वहीं, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव छह घंटे नजरबंद रहने के बाद पुलिस का घेरा तोड़कर बंदरिया बाग चौराहा पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं के साथ धरने पर बैठ गए। पुलिस के हटाने पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गिरफ्तारीी दी। पुलिस सभी को हिरासत में लेकर ईको गार्डन ले गई।

दो एमएलसी भी हिरासत में 

वही,  एमएलसी राजपाल कश्यप और आशु मलिक कार्यकर्ताओं के साथ विक्रमादित्य मार्ग स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय जाने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस से नोकझोंक के बाद समाजवादी पार्टी के एमएलसी राजपाल कश्यप और आशु मलिक को हिरासत में ले लिया गया।

इस दौरान योगी सरकार के खिलाफ जमकर विरोध दर्ज कराया। राजपाल ने कहा कि पुलिस हमें क्यों रोक रही है? यह अघोषित आपातकाल है। अखिलेश जी को क्यों रोका जा रहा है ?

निरस्‍त हुई किसान यात्रा 

गौरलतब हो कि समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के किसान आंदोलन को सर्मथन के बाद से ही शासन-प्रशासन में खलबली मची रही। रविवार देर रात ही अखिलेश यादव के आवास और सपा कार्यालय को सील कर दिया गया था। पंजाब व हरियाणा के किसानों के बाद उत्तर प्रदेश के भारतीय किसान यूनियन के केंद्रीय कृषि कानून के संशोधन में कुछ विवादित तथ्यों को हटाने की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन के दसवें दिन भी बात न बनती देख यह लम्बा खिंचने के आसार हैं। इसके तहत आज अखिलेश यादव कन्‍नौज में किसान यात्रा करने वाले थे, जो निरस्‍त हो गई

जगह-जगह सपा का प्रदर्शन, कार्यकर्ता सड़क पर लेटे

वहीं, किसान बिल और सपा अध्‍यक्ष अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने पर सपाइयों का आक्रोश जगह-जगह दिखाई दिया। राजधानी लखनऊ के हजरतगंज स्‍थित अटल चौक चौराहे पर सपा कार्यकर्ता बीच सड़क धरने पर बैठ गए। वहीं, सीतापुर में जिला मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान सपा कार्यालय के बाहर जमकर हंगामा हुआ। धक्का-मुक्की और नोकझोंक के बीच सपाइयों को गिरफ्तार कर बस से पुलिस लाइन भेजा गया। वहीं, लखीमपुर में भी सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *