पावरफुल महिला की लिस्ट में शामिल वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ,फोर्ब्स ने जारी की सूची

[object Promise]

नई दिल्ली। भारत की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को फोर्ब्स ने विश्व की 100 सबसे पावरफुल महिला की लिस्ट में शामिल कर लिया है। फोर्ब्स की सूची में निर्मला सीतारमण को 34 वें पायदान पर रखा है। इस लिस्ट में HCL कॉर्पोरेशन की सीईओ रोशनी नडार मल्होत्रा, बायोकॉन की फाउंडर किरण मजूमदार शॉ का भी नाम है।

मिली जानकारी के अनुसार, भारत की पहली महिला वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण फोर्ब्स की सूची में 34वें पायदान पर, रोशनी नडार मल्होत्रा 54वें नम्बर और किरण मजूमदार शॉ 65वें स्थान पर हैं। निर्मला सीतारमण देश के पहली महिला वित्त मंत्री हैं। आपको बताते जाए कि इंदिरा गांधी प्रधानमंत्री रहते हुए अपने पास कुछ समय के लिए वित्त मंत्रालय की जिम्मेदारी अपने पास रखी थी। इससे पहले वह देश की पहली महिला रक्षा मंत्री भी रह चुकी हैं।

जर्मनी की चांसलर मर्केल नौ साल से टॉप पर…

जर्मनी की चांसलर एंगेला मर्केल को इस लिस्ट में टॉप पर हैं। वह पिछले 9 सालों से नंबर वन पर काबिज हैं। दूसरे नंबर पर यूरोपियन सेंट्रल बैंक की प्रेसिडेंट क्रिस्टिन लेगार्ड हैं। अमेरिकी सांसद और स्पीकर नैंसी पलोसी इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। पड़ोसी बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीन लिस्ट में 29वें पायदान पर हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *