रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन
सुलतानपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी दिव्य प्रकाश गिरि के निर्देशानुसार स्वीप योजना के अन्तर्गत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम एवं शत-प्रतिशत मतदान के उद्देश्य से सोमवार को विकास खण्ड मुख्यालय प्रतापपुर कमैचा में मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली विकास खण्ड मुख्यालय चांदा चौराहे के आगे स्टेट बैंक के सामने से मौर्या बस्ती होते हुए कादीपुर रोड की तरफ निकाली गयी। इस रैली के नोडल अधिकारी/जिला विकास अधिकारी डॉ0 डी0आर0 विश्वकर्मा, खण्ड विकास अधिकारी पी0पी0 कमैचा रवि प्रकाश पाण्डेय, सी0एच0सी0 प्रभारी, सहायक विकास अधिकारी (आई0एस0बी0), सहायक विकास (पंचायत), सहायक विकास अधिकारी(सहकारिता), ए0पी0ओ0 (मनरेगा), जे0ई0 (आर0ई0डी0) सहित अन्य क्षेत्रीय कर्मी उपस्थित रहे।
इस रैली के माध्यम से आम जनों को यह संदेश पहुंचाने का प्रयास किया गया कि आगामी 12 मई को लोक सभा चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान करें व अन्य लोगों को भी मतदान करने के लिये प्रेरित करें। इस रैली में कुछ संदेश गूंजे जैसे- सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो। घर-घर में संदेश दो, वोट दो-वोट दो। नर हो या नारी, मतदान है सबकी जिम्मेदारी। लोकतंत्र में हिस्सेदारी, हम सब की है जिम्मेदारी। इसके पश्चात ब्लाक मुख्यालय पर रैली वापस पहुंची तत्पश्चात गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसके माध्यम से बीएलओ, सफाई कर्मी, आंगबाड़ी कार्यकत्री, आशा बहू, एएनएम, आजीविका मिशन की दीदिओं आदि को यह जागरूक करने का प्रयास किया गया कि महिलाओं, वृद्ध, दिव्यांजन तथा नये मतदाताओं में विशेष रूप से जागरूकता पैदा करना है कि वह अधिक से अधिक वोट देकर लोकतंत्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।
उक्त अवसर पर ओडीएफ रूम के सदस्य, समस्त सचिव, सफाई कर्मी, आशा बहू, एएनएम, आंगनबाड़ी कार्यकत्री, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन समूह की महिलाएं एवं समूह के वीएमएम तथा सामान्य जनों ने प्रतिभाग किया।
Leave a Reply