कुशीनगर में आपसी मेल जोल से मनाएं ईद का त्यौहार : सीओ

कुशीनगर में आपसी मेल जोल से मनाएं ईद का त्यौहार : सीओ
रिपोर्ट उपेन्द्र कुशवाहा
पडरौना,कुशीनगर : स्थानीय कोतवाली में आज ईद के त्योहारों को लेकर आयोजित पीस कमेटी के बैठक की अध्यक्षता कर रहे क्षेत्राधिकारी पडरौना सदर नीतीश कुमार सिंह ने कहा कि त्यौहारो को आपसी मेलजोल के साथ मनाएं । त्योहारों में खलल डालने वाले अवांछित तत्वों के खिलाफ प्रशासन सख्ती से कार्रवाई करेगा । क्षेत्राधिकारी श्री सिंह ने कहा कि किसी भी धर्म का त्यौहार आपस में प्रेम का संदेश देता है। इसलिए किसी की भावनाओं को ठेस न पहुचाएं। त्यौहारों के मद्देनजर साफ-सफाई,बिजली की व्यवस्था,पानी,प्रकाश पर भी उनके द्वारा विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया।

उन्होंने यह भी कहा कि त्योहारों के मद्देनजर नगर अथवा देहात में स्थित आबादी के क्षेत्रों में सूअरों के विचरण पर पाबंदी लगाई जाए । उन्हें किसी भी कीमत पर आबादी क्षेत्रों में घूमने न दिया जाए । कोतवाल पडरौना मिथलेश्वर कुमार राय ने सभी वर्गों से त्योहारों को आपसी मेल- मिलाप के साथ मनाने की अपील की और त्यौहार को देखते हुए क्षेत्रों में रात्रि गश्त तेज करने और संदिग्धों के खिलाफ कार्रवाई के लिए भी उन्होंने निर्देश दिया। साथ ही अफवाहों पर ध्यान न दें,समय रहते उसका खण्डन करना चाहिए ।

पडरौना कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक जगमोहन राय,बसपा नेता साहिद लारी,मौलाना ताहिर,परड़ी के ग्राम प्रधान जैनुल आब्दीन,मिश्रौली के ग्राम प्रधान समीऊल्लाह,जोगीछपरा के ग्राम प्रधान कैलाश यादव,सोहनपुर के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि डा. इन्द्रजीत गुप्ता,मौलाना रहमतुल्लाह,तेज प्रताप सिंह,अजय सिंह,रजी अहमद,चन्द्र प्रकाश यादल,महबूब आलम, वरिष्ठ उप निरीक्षक बिबेका नन्द यादव, उप निरीक्षक सुरेंद्र बहादुर सिंह,उपनिरीक्षक नागेंद्र सिंह, राकेश कुमार यादव,राम चन्द्र सिंह,अखिलेश राय,वेंकटेश्वर मिश्र,योगेन्द्र गुप्ता,राजेश सैनी, महेंद्र बाबू आदि लोग मौजूद रहे ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *