MCC के पहले गैर ब्रिटिश अध्यक्ष बने कुमार संगकारा, संभाला कार्यभार

[object Promise]

लंदन। श्रीलंका के पूर्व कप्तान और बाएं हाथ के बल्लेबाज कुमार संगकारा ने मेरिलबोन क्रिकेट क्लब (एमसीसी) के अध्यक्ष के रूप में मंगलवार को अपना कार्यभार संभाल लिया। संगकारा एमसीसी के पहले गैर ब्रिटिश अध्यक्ष हैं और वे इस पद पर एक साल के लिए रहेंगे।

संगकारा ने लॉड्र्स की वेबसाइट पर कहा कि एमसीसी अध्यक्ष के प्रतिष्ठित पद पर पहुंचकर मैं रोमांचित हूं और क्रिकेट के शानदार साल के लिए एमसीसी के साथ कड़ी मेहनत करने को लेकर उत्साहित हूं। पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज संगकारा लंबे समय से एमसीसी से जुड़े हुए हैं।

उन्होंने 2002 में इंग्लैंड का दौरा करने वाली श्रीलंका की टीम की ओर से चेस्टरफील्ड के क्वींस पार्क में एमसीसी के खिलाफ प्रथम श्रेणी मैच में पारी का आगाज किया था। इसके अलावा वे 2005 में सुनामी राहत मैच में एमसीसी की ओर से लॉड्र्स पर अंतरराष्ट्रीय एकादश के खिलाफ भी खेले थे।

एमसीसी के मौजूदा अध्यक्ष एंथनी व्रेफोर्ड ने मई में लॉड्र्स में एमसीसी की वार्षिक आम बैठक में संगाकारा के नामांकन की घोषणा की थी। व्रेफोर्ड ने कहा, एमसीसी अध्यक्ष के पद पर काबिज होने के लिए कुमार संगकारा से बेहतर कोई व्यक्ति नहीं है। वे समुदायों को जोडऩे के लिए क्रिकेट की ताकत में विश्वास रखते हैं और एमसीसी जो महत्वपूर्ण काम करता है, उसके वे एम्बेसडर होंगे।

[object Promise]

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *