डेस्क। रणबीर कपूर ने कहा है कि उनके पिता दिवंगत ऋषि कपूर उनकी फिल्मों किनपसंद को ‘बकवास’ कहते थे। बता दें कि रणबीर की दो फिल्में जल्द ही रिलीज होने वाली हैं – करण मल्होत्रा की शमशेरा और अयान मुखर्जी की ब्रह्मास्त्र पार्ट वन: शिवा।
यह पूछे जाने पर कि क्या ऋषि ने शमशेरा के कुछ हिस्से देखे हैं, रणबीर ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, “पापा ने करण के साथ अग्निपथ में काम किया था (मेरे पिता ने अग्निपथ में करण के साथ काम किया था)। उस फिल्म ने उन्हें बहुत प्रसिद्धि दिलाई और वह बहुत खुश थे।
जब मैंने यह फिल्म साइन की तो वह (ऋषि) बहुत खुश थे क्योंकि वह हमेशा मेरी फिल्म की पसंद के बारे में शिकायत करते थे।
रणबीर ने कहा, “तेरी फिल्म पसंद एकदम बकवास है। तू ऐसी फिल्म बना रहा है, जो जनता तक नहीं पहुंचती हैं। दुर्भाग्य से, वो ट्रेलर या पोस्टर नहीं देख सकें। पर वह जहां भी हैं मुझ पर गर्व और मुस्कुरा रहे होंगे।”
करण मल्होत्रा द्वारा निर्देशित, शमशेरा काल्पनिक शहर काज़ा पर आधारित है, जहाँ एक योद्धा जनजाति को एक क्रूर सत्तावादी जनरल द्वारा कैद और प्रताड़ित किया जाता है।
रणबीर जनरल के खिलाफ लड़ने वाले जनजाति के नेता की भूमिका निभाते हैं, जबकि संजय दत्त फिल्म में जनरल शुद्ध सिंह की भूमिका में हैं। शमशेरा, जिसमें वाणी कपूर भी हैं, 22 जुलाई को यह फ़िल्म सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
फिल्म के बारे में बात करते हुए, रणबीर ने हाल ही में एक साक्षात्कार में पीटीआई को बताया था, “जीवन से बड़े चरित्र को चित्रित करना आसान नहीं है क्योंकि इसमें बहुत सारी जिम्मेदारियां भी शामिल हो जातीं हैं।
साथ ही, इस फिल्म में मेरे दो पात्र हैं..एक चरित्र है शमशेरा का, जो पिता और पुत्र, बल्ली की भूमिका निभाता है, जिसे एक दूसरे से अलग होना था। मुझे आशा है कि लोग इस शैली में मेरे पहले प्रयास की सराहना जरूर करेंगे।”
Leave a Reply