रोहतक। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में सीएम मनोहर लाल खट्टर के हाथ में कुलहाड़ी है और वो अपनी ही पार्टी के नेता की गर्दन काटने की धमकी दे रहे हैं। ये वीडियो सीएम खट्टर की एक रैली की है। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने ये वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है. उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि ‘गुस्सा और अहंकार सेहत के लिए हानिकारक हैं! खट्टर साहेब को गुस्सा क्यों आता है? फरसा लेकर अपने ही नेता को कहते हैं। गर्दन काट दूंगा तेरी, फिर जनता के साथ क्या करेंगे?’
ग़ुस्सा और अहंकार सेहत के लिए हानिकारक हैं!
खट्टर साहेब को ग़ुस्सा क्यों आता है?
फिर जनता के साथ क्या करेंगे? pic.twitter.com/hCQJAlG7Sx
— Randeep Singh Surjewala (@rssurjewala) September 11, 2019
दरअसल एक रैली के दौरान किसी ने सीएम मनोहर लाल खट्टर के हाथ में कुलहाड़ी पकड़ा दी. हाथ में कुलहाड़ी पकड़कर सीएम जनता से कह रहे हैं कि अपने शत्रु को खत्म करने के लिए कैसे इसका इस्तेमाल किया जाता है. इसी दौरान बीजेपी का एक दूसरा नेता सीएम खट्टर के सिर पर कोई ताजनुमा चीज पहनाने की कोशिश करता है लेकिन सीएम खट्टर को ये पसंद नहीं आता.
बीजेपी नेता की ये हरकत सीएम खट्टर को इतनी नागवार गुजरती है कि वो कुल्हाड़ी से उस नेता की गर्दन काटने की धमकी देते हैं. सीएम खट्टर गुस्से में कहते हैं, क्या कर रहे हो? तुम्हारी गर्दन काट दूंगा, हटो पीछे. इसके बाद बीजेपी नेता सीएम खट्टर से माफी मांग लेता है. वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने सीएम मनोहर लाल खट्टर पर निशाना साधा. ऐसा पहली बार नहीं है कि सीएम खट्टर ने अपना आपा खोया हो. इससे पहले भी करनाल में उनके साथ सेल्फी लेने की कोशिश कर रहे एक शख्स को सीएम खट्टर ने धक्का दे दिया था.
Leave a Reply