विदेश– आतंकवादी ओसामा बिन लादेन अपने खूंखार इरादों की लिए जाना जाता है। इसका एक मात्र उद्देश्य तबाही मचाना था। हालाकि अमेरिका ने इसे मौत के घाट उतार दिया। लेकिन अब आतंकवादी ओसामा बिन लादेन के बेटे उमर बिन लादेन ने अपने पिता को लेकर बड़ा खुलासा किया है।
बेटे ने कहा, वह चाहते थे मैं वैसा बनू जैसे वह हैं। वह मुझे अपनी राह पर ले जाना चाहते थे। उन्होंने अफगानिस्तान में पहली बार मुझसे बंदूक चलवाई। उस समय मैं बच्चा ही था। वह कुत्ते पर रासायनिक पदार्थ का परीक्षण करवाते थे। मैं उनकी नीतियों से हमेशा नाखुश रहा। मैं एक पीड़ित हूँ और मैं उनके साथ की अपनी यादों को भुलाना चाहता हूँ।
जानकरी के लिए बता दें आतंकवादी ओसामा बिन लादेन का बेटा पेशे से चित्रकार है। उसने तब ही अफगानिस्तान छोड़ दिया था जब लादेन ने अमेरिका पर हमला करने की योजना बनाई। वह इस समय अपनी पत्नी के साथ फ्रांस में रह रहे हैं।
उन्होंने आगे कहा, उनका मानना था मैं चुना बेटा हूँ। उन्होंने कभी नहीं कहा मैं अलकायदा में शामिल हो जाऊं लेकिन उन्होंने यह हमेशा चाहा कि मैं उनके काम को आगे ले जाऊं। हालाकि जब मैंने यह मना किया तो उन्हें दुख हुआ लेकिन वह कुछ नहीं बोले। उस दौर की यादें बेहद बुरी हैं और मैं उन्हें भूलने की हर सम्भव कोशिश करता हूँ।
Leave a Reply