थाना जायस पुलिस द्वारा 01 अदद तमंचा व 02 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर के साथ 01 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।

[object Promise]

रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

अमेठी।।पुलिस अधीक्षक अमेठी श्री राजेश कुमार के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक श्री दयाराम के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी तिलोई श्री राजकुमार सिंह के नेतृत्व में लोकसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 24.032019 को उ0नि0 शिवबक्श सिंह थाना जायस मय हमराह क्षेत्र में मौजूद थे । मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि मु0अ0सं0 80/19 धारा 379/411/506 भादवि थाना जायस अमेठी में वांछित अभियुक्त लक्ष्मण प्रसाद वर्मा मोहनगंज रोड सरकारी शराब ठेका के सामने वाहन संख्या यूपी 33 एएन 6752 महिन्द्रा टीयूवी 300 के साथ खड़ा है।

मुखबिर की सूचना के आधार पर अभि0 लक्ष्मण प्रसाद वर्मा को समय करीब 09:50 बजे रात्रि को घेर कर पकड़ लिया गया । तलाशी से 01 अदद तमंचा व 02 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद हुआ । कड़ाई से पूछने पर दिनांक 24.03.2019 को कासिमपुर रेलवे स्टेशन से जायस रेलवे स्टेशन के बीच हो रहे रेलवे लाइन के दोहरीकरण कार्य के लिए उपयोग किये जा रहे सेटरिंग टाइराड प्लेट को चोरी करना स्वीकार किया । पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही व बरामदगी का विवरण निम्न है-
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता
लक्ष्मण प्रसाद वर्मा पुत्र हीरालाल वर्मा निवासी पूरे फत्ते मजरे मवई आलमपुर थाना जायस जनपद अमेठी ।
पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही
मु0अ0सं0 80/19 धारा 379,411,506 भादवि थाना जायस अमेठी (में वांछित)
मु0अ0सं0 81/19 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना जायस अमेठी ।
आपराधिक इतिहास
1. मु0अ0सं0 519/08 धारा 498a, 323,504,506 भादवि व ¾ डीपी एक्ट थाना जायस अमेठी ।
2. मु0अ0सं0 1431/16 धारा 406,420,323,504 भादवि थाना जायस अमेठी ।
3. मु0अ0सं0 93/18 धारा 147,323,504,341 भादवि थाना जायस अमेठी ।
4. मु0अ0सं0 1540/17 धारा 147,148,323,504,506,354,427,452 भादवि थाना जायस अमेठी ।
5. मु0अ0सं0 139/18 धारा 452,354,323,504,506, भादवि थाना जायस अमेठी ।
6. मु0अ0सं0 236/18 धारा 147,148,149,323,324,337,307,427,452 भादवि थाना जायस अमेठी ।
बरामदगी
1. 01 अदद तमंचा व 02 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर ।
2. वाहन संख्या यूपी 33 एएन 6752 महिन्द्रा टीयूवी 300(207 एमवी एक्ट में सीज)
गिरफ्तार करने वाली टीम का नाम
1. उ0नि0 शिवबक्श सिंह थाना जायस अमेठी ।
2. कां0 भूपेन्द्र सिंह यादव थाना जायस अमेठी ।
3. कां0 विकास यादव थाना जायस अमेठी ।
4. कां0 सुनील कनौजिया थाना जायस अमेठी ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *