शिरडी से आते समय सड़क हादसे का शिकार हो गया था पति,फिर कुशीनगर में पत्‍नी ने तोड़ा दम तो हिल गया पुरा परिवार

[object Promise]
रिपोर्ट उपेंद्र कुशवाहा
पडरौना,कुशीनगर : जिले के सिंगहा में एक परिवार पर आफत टूट पड़ी है। सोमवार की भोर में शिरडी से आते समय कोल्हापुर के पास यह परिवार सड़क हादसे का शिकार हो गया था। घर के मुखिया की मौके पर ही मौत हो गई थी,जबकि पत्नी ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। इस परिवार के दो मासूम बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।
सिंगहा गांव निवासी अशोक तिवारी बहुत दिनों से बंगलुरू में सपरिवार रहकर काम करते थे। परिवार के साथ शनिवार को वे शिरडी दर्शन करने गए थे। सोमवार को वापस के समय कोल्हापुर के पास खड़े ट्रक में उनकी कार घुस गई। वहां मौजूद लोगों ने घायल अशोक, उनकी पत्नी मधु, लड़के हृदेश, नाकी व चालक को निकालकर अस्पताल पहुंचाया। वहां कुछ समय बाद अशोक की मौत हो गई, जबकि मंगलवार को मधु ने भी दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि कार चालक को नींद आने पर अशोक खुद गाड़ी चला रहे थे।
दुर्गापुर में रहने वाले अशोक के एक भाई मंगलवार को सिंगहा घर पहुंचे। अभी शव नहीं आए हैं। पीड़ित परिवार के दरवाजे पर लोगों की भीड़ लगी हुई है। लोग शवों के आने का इंतजार कर रहे हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *