ब्यूरो चीफ-कामेस्वर पांडेय, रिपोर्टर-मन्नान अहमद
देवरिया ,देवरिया कार्यालय। नगर निकाय चुनाव में ड्रोन कैमरों की रहेगी नजर। मतदान के दिन देवरिया व बरहज नगरपालिका में ड्रोन कैमरा लगाया जायेगा साथ ही अति संवेदनशील मतदान केन्द्रो की वेब कास्टिंग करायी जायेगी। उक्त जानकारी एक प्रेसवार्ता के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी सुजीत कुमार ने देते हुए बताया कि किसी के पास दो लाख या उससे अधिक रूपया मिलने पर उसका अभिलेख दिखाना होगा। न दिखाने की दषा में उसका पैसा जब्त कर लिया जायेगा। उन्होने कहां कि जिलें में दो नगर पालिका और नौ नगर पंचायतों में चुनाव कराने की पुरी तैयारी कर ली गयी है।जिलें में कुल 114 मतदान केन्द्र और 400 मतदेय स्थल है।वहीं इस चुनाव में 271603 मतदाता अपने मतों का प्रयोग करेगें। षांतिपूर्ण व निश्पक्ष चुनाव कराने के लिए 13 जोनल मजिस्ट्रेट और 28 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए है।सभी मतदान केन्द्रो के लिए 400 मतदान पार्टिया गठित की गयी है। पोलिंग पार्टी में एक पीठासीन और तीन कर्मचारियों में से एक महिला रहेगी।
Read More : लिखे हुए 500 और 2000 रुपये के नोट लेने से इनकार नहीं कर सकते हैं बैंक: RBI
Read More : रात होते ही इंसान पत्थर में हो जाते हैं तब्दील इस मंदिर में
उन्होने बताया कि नगर पालिका परिशद के अध्यक्ष पद हेतु हरा रंग व अध्यक्ष नगर पंचायत हेतु सफेद और सदस्यों का गुलाबी रंग का मत पत्र होगा।जिलें में कुल 114 मतदान केन्द्रो में 15 केन्द्र सामान्य,40 संवेदनषील,51 अतिसंवेदनषील और 8 अतिसंवेदनषील प्लस मतदान केन्द्र होगें। वहीं कुल 400 मतदान स्थलों मे 65 सामान्य,123 संवेदनषील,173 अतिसंवेदनषील और 39 अतिसंवेदनषील प्लस मतदान स्थल है। सभी अतिसंवेदनषील मतदान केन्द्रोध्स्थलों पर वेब कास्टिंग करायी जायेगी।उन्होने बताया कि आचार संहिता का पालन कराने के लिए मेरे नेतृत्व में जिला और तहसील स्तर पर उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में टीम गठित किया गया है।मतगणना 1 दिसम्बर को सभी तहसील मुख्यालयों पर की जायेगी। जिसके लिए 172 टेबुल लगाया जायेगा।जिसके लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गयी है।
Leave a Reply