अपर मुख्य सचिव राजस्व एवं बेसिक शिक्षा/नोडल अधिकारी कोविड-19 ने प्रशासनिक एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर कोविड-19 के सम्बन्ध में गहन समीक्षा की और प्रभावी नियंत्रण हेतु दिये आवश्यक निर्देश

[object Promise]

रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

सुलतानपुर 29 जुलाई/कोविड-19 की जनपद नोडल प्रभारी/अपर मुख्य सचिव राजस्व एवं बेसिक शिक्षा उ0प्र0 ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में प्रशासनिक एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ जनपद में कोविड-19 के नियंत्रण हेतु किये गये प्रयासों की गहन समीक्षा की। उन्होंने पी0पी0टी0 के माध्यम से मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा प्रदर्शित किये जा रहे ऑकड़ों की गहन एवं विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि सर्विलांस टीम की संख्या बढ़ायी जाय। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों द्वारा प्रतिदिन संकलित सूचना 05 बजे के पूर्व व्हाट्सएप के माध्यम से उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करें। उन्हांने विश्व स्वास्थ्य संगठन के डॉ0 वरूण को एन0आई0सी0 के सहयोग से सूचना संकलन हेतु साफ्टवेयर तैयार कराने के निर्देश दिये। उन्हांने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्र की मुहल्लावार, गलीवार एवं ग्राम पंचायतवार कान्टैक्ट ट्रैसिंग, लाक्षणिक, गैर लाक्षणिक, सैम्पलिंग, पॉजिटिव तथा निगेटिव की सूचना अलग-अलग तैयार करने के निर्देश दिये। उन्होंने कोविड-19 के संक्रमण से मृत्यु को प्राप्त हुए एक-एक व्यक्ति के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की तथा संक्रमण से प्रभावित एवं मृत्यु को प्राप्त होने वाले अधिकारियों तथा कर्मचारियों का विवरण उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया। अपर मुख्य सचिव ने निर्देशित किया कि सर्विलांस टीमें बार-बार आबंटित घरों की निगरानी एवं जॉच करें। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को प्लाज्मा बैंक भी तैयार करने के निर्देश दिये। अपर मुख्य सचिव ने अपर जिलाधिकारी (प्रशा0) को नगरीय तथा मुख्य विकास अधिकारी को ग्रामीण क्षेत्र की विस्तृत जानकारी अद्यतन रखने के निर्देश दिये। उन्होंने तहसील मुख्यालय, ब्लाक मुख्यालय, बाजार, मण्डी, बस स्टाप, रेलवे स्टेशन आदि को भी नगरीय क्षेत्र में योजित कर कान्टैक्ट ट्रैसिंग, सैम्पलिंग एवं एन्टीजेन टेस्ट कराये जाने हेतु निर्देशित किया। जिलाधिकारी सी0 इन्दुमती द्वारा कोविड-19 के नियंत्रण हेतु अद्यतन किये गये प्रयासों की रूप-रेखा प्रस्तुत की गयी, जिससे अपर मुख्य सचिव महोदया ने आश्वस्त होते हुए जिलाधिकारी को निर्देशित किया कि प्रत्येक कार्य हेतु एक-एक व्यक्ति का अलग-अलग उत्तदायित्व निर्धारित करें तथा प्रतिदिन 05 बजे के पूर्व उनके द्वारा किये गये कार्यों की समीक्षा करें। प्राइवेट एम्बुलेन्स भी अधिग्रहीत करें। कान्टैक्ट ट्रैसिंग में पुलिस बल का अधिकाधिक उपयोग करें। उन्होंने कहा कि अब तक कोविड नियंत्रण हेतु जनपद ने अच्छा कार्य किया है, किन्तु संक्रमण में हो रही वृद्धि के ऑकड़ों का भय मन से निकाल दें तथा स्वतंत्र मन से एक निर्धारित रणनीति के तहत पूर्ण मनोयोग से कार्य करें हम सब कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण करने में सफल होंगे।इस अवसर पर नोडल अधिकारी राज कमल यादव, मुख्य विकास अधिकारी रमेश प्रसाद मिश्र, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 सीबीएन त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी(प्रशा0) हर्षदेव पाण्डेय, अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) उमाकान्त त्रिपाठी, उप जिलाधिकारी सदर रामजीलाल, समस्त डिप्टी सीएमओ उपस्थित रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *