[object Promise]
पीलीभीत. जिला निर्वाचन अधिकारी/रिटर्निंग आफीसर द्वारा आज नामांकन पत्रों की स्कूटनी का कार्य प्रत्याशियों की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। स्कूटनी के पश्चात दाखिल नामांकन पत्रों में दो प्रत्याशियो में नत्थोदवी सर्व समाज कल्याण पार्टी व प्रेम स्वरूप वर्मा मानव क्रान्ति पार्टी का नामांकन खारिज किया गया है।
नत्थोदेवी के नामांकन में चालान न होने के कारण व प्रेम स्वरूप वर्मा द्वारा शपथ पत्र अपूर्ण दिये जाने के कारण नामांकन निरस्त किया गया। प्रत्याशियों के द्वारा अपना नामांकन 08 अप्रैल 2019 को 3ः00 बजे तक वापस लिये जायेगें तथा उसी दिन प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह प्रदान किये जायेगे
Leave a Reply