ताजा मामला विकास खण्ड सफीपुर की ग्राम पंचायत रैयामऊ का है जहां ग्रामीणों की आवाज को संरक्षण तले दबाया जाता है इतना ही नही धड़ल्ले से बेखौफ प्रॉक्सी कर ग्रामीणों का कई महीनों के राशन हडप लिया आपको बताते चले कि पिछले वर्ष जून में 25, जुलाई में 24, अगस्त में 26, सितंबर में 32, अक्टूबर में 20 कुल 127 ग्रामीणों का राशनकार्ड की प्रॉक्सी कर कालाबाजारी से एकत्रित हुए धन का बंदरबांट किया गया,सूत्रों की माने जिले पर आपूर्ति विभाग में बैठे डीएसओ तक पैसा जाता है बाकायदा किससे कितनी धनउगाही हुई इसका प्राइवेट तरीके से अलग रजिस्टर बनाकर धनराशि का लेखा जोखा रखा जाता है
अब यह बात कितनी सही है यह उच्चाधिकारियों द्वरा जांच के बाद ही पता चलेगा, लेकिन ग्रामीणों की माने तो कोटेदार की शिकायत पहले भी की जा चुकी है लेकिन साठगांठ की वजह से आपूर्ति विभाग में ऊपर से नीचे तक बैठे अधिकारी कर्मचारी कोई कार्यवाही नहीं करते सबको हिस्से से मतलब है।
आखिर कब तक ग्रामीणों का राशन प्रॉक्सी कर हड़पा जाएगा?
Leave a Reply