धर्मेंद्र कुमार कन्नौजिया
जलालाबाद– आलू के भाव आसमान पर है लेकिन अधिक सर्दी पड़ने पर आलू की फसल रोग से ग्रसित हो गयी है सर्दी इतनी तेज थी कि आलू की फसल उसे सह नहीं पाई जिससे आलू की फसल में झुलसे का रोग लग गया आपको बता दें कि इस वर्ष आलू का भाव 800 से लेकर 1000 प्रति पैकेट रहा जिससे किसान काफी खुश नजर आ रहे हैं उधर जितना आलू की कच्ची फसल ने किसानों को इजाफा दिया है उतना ही पक्की फसल के आलू पर संकट आ गया है इस वर्ष सर्दी के प्रकोप से आलू में झुलसे का रोग पूरी तरह से लग चुका है जिससे आलू की फसल पूर्णतः समाप्त होने लगी है। किसानों ने इस रोग से बचाव के लिए कई कीटनाशक रासायनिक खादों का उपयोग किया है लेकिन फिर भी आलू को इस रोग से नहीं बचा सके।
डॉ बीके कनौजिया ने कहा की यदि हम कम से कम चार से पांच वार आलू पर रासायनिक खाद एवम दवा का छिड़काव करते तो इस रोग से आलू की फसल को बचाया जा सकता था।
Leave a Reply