सेना भर्ती रैली में आज जनपद अयोध्या, कौशांबी व संत कबीर नगर व के 11290 अभ्यर्थियों में से 7530 अभ्यर्थियों ने किया प्रतिभाग,

[object Promise]

आज पांचवें दिन सेना भर्ती रैली सकुशल संपन्न,09 नवंबर को जनपद संतकबीरनगर व रायबरेली के 11174 अभ्यर्थी होंगे सेना भर्ती रैली में शामिल

रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

अमेठी। सी0आर0पी0एफ0 कैंप त्रिसुण्डी में सेना भर्ती रैली के पांचवें दिन अयोध्या, कौशांबी व संत कबीर नगर जनपद के 11290 अभ्यर्थियों में से 7530 अभ्यर्थियों ने रैली में प्रतिभाग किया। जिलाधिकारी ने बताया कि 09 नवंबर को संत कबीर नगर व रायबरेली के 11174 अभ्यर्थी, 10 नवंबर को प्रयागराज के 9365 अभ्यर्थी, 11 नवंबर को प्रतापगढ़ के 10001 अभ्यर्थी व 12 नवंबर को अमेठी जनपद के 8510 अभ्यर्थी सेना भर्ती रैली में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि सेना भर्ती रैली के दौरान अभ्यर्थियों के आने-जाने की सुविधा हेतु बसों की पर्याप्त व्यवस्था की गई है, वही सीआरपीएफ कैंप त्रिसुंडी में किसी भी प्रकार की कोई समस्या उत्पन्न न हो इसके लिए पर्याप्त सुरक्षा बल, बैरिकेडिंग, फायर, शौचालय, एंबुलेंस, बिजली, पीने हेतु पानी आदि सभी मूलभूत सुविधाओं की भी समुचित व्यवस्था की गई है।जिलाधिकारी ने बताया कि सेना भर्ती रैली प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न कराई जा रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *