[object Promise]
रिपोर्ट उपेंद्र कुशवाहा
पडरौना,कुशीनगर : पडरौना नगर के जंगल बेलवा कटनवार रोड निवासी एक व्यक्ति की घर के सामने से स्कुटी व बाइक एक साथ रात में चोरी हो जाने का मामला सामने आया है। वाहन स्वामी ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई मांग की है।
उक्त कोतवाली पुलिस को दिए गए तहरीर में अमिताभ कुमार श्रीवास्तव निवासी कटनवार रोड पडरौना ने जिक्र किया है कि,गत दिनों रोज की तरह जरुरी काम करने के बाद घर के सामने बाईक लगाकर लाक करने के बाद सो गए थे। सुबह होने पर जब उठ कर देखे तो दरवाजे से दोनों बाइक गायब हो गई थी। इस दौरान वाहन स्वामी ने पहले हंड्रेड पुलिस को सूचना दी,इसके बाद कोतवाली पुलिस को घटना के बारे में जानकारी देते हुए बाईक चोरी होने को लेकर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
जबकि वाहन स्वामी के चोरी हुई दो बाईकों में एक स्कुटी जपट्टर-UP57AJ0937 है,वही दुसरा आई स्मार्ट मोटर स्कआईल-UP57Y1595,बाईक है।
Leave a Reply