मुसलमानों की दुश्मनी मोदी से हैं पर योगी शानदार आदमी हैं, 2024 में बनाएंगे पीएम : इत्तेहाद-ए-मिल्लत के प्रमुख

डेस्क। बरेली के मौलाना और इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल के प्रमुख तौकीर रजा का कहना है कि 2024 में भारतीय जनता पार्टी की ही सरकार वापस आएगी साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री चेहरों की भी घोषणा की हैं। 

इसके साथ ही उन्होंने यह भी दावा किया है कि “देश के मुसलमानों ने मन बना लिया है कि अगला प्रधानमंत्री कौन बनेगा इसमें उन्होंने योगी आदित्यनाथ या नितिन गडकरी का नाम लिया। उन्होंने कहा कि “मुसलमानों की दुश्मनी नरेंद्र मोदी से है, जबकि योगी आदित्यनाथ एक शानदार आदमी है। उन्हें प्रधानमंत्री बनाया जा सकता है।”

तौकीर रजा ने बुधवार को मीडिया से बात करते हुए यह भी कहा, “भाजपा का मुकाबला करने की क्षमता न तो कांग्रेस में है और न ही किसी अन्य दल में है। विपक्ष अगर एक मजबूत गठबंधन बनाता है और उसमें किसी किस्म की सियासत न हो तो ममता बनर्जी पीएम पद के लिए एक योग्य नेता हो सकती हैं पर इसकी संभावना कम है। संभावना भाजपा के ही फिर से सत्ता में आने की है जिसका कोई मुकाबला नहीं कर सकता है।”

इससे पहले तौकीर रजा ने कहा था कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना राजधर्म निभाया है। उन्होंने कहा, “योगी आदित्यनाथ हमें बिल्कुल नापसंद थे, पीएम मोदी से भी ज्यादा, लेकिन पिछले कुछ समय में कई ऐसे वाकये हुए जिसमें योगी आदित्यनाथ ने यह साबित किया कि वो राजधर्म का पालन करने वाले हैं। योगी ने अयोध्या में मुसलमानों को बदनाम करने वालों को जेल भी भेजा। उनके इस कदम की हम हमेशा ही तारीफ करते हैं। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *