पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह घरेंगे अर्थव्यस्था पर BJP को, कांग्रेस ने बनाई रणनीति

[object Promise]

नई दिल्ली। कांग्रेस अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर भाजपा की सरकार को घेरने की तैयारी कर ली है। इस क्रम में अब कांग्रेस ने सरकार की नीतियों का विरोध करने के लिए पूर्व प्रधानमंत्री व अर्थशास्त्री मनमोहन सिंह को आगे लाने का निर्णय किया है।
मनमोहन सिंह गुरुवार को मुंबई में एक कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। यह कार्यक्रम मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम के गरवारे क्लब में रखा गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, कांग्रेस समेत सभी विपक्षी दल मोदी सरकार को आर्थिक मोर्चे पर घेर रहे हैं। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी अपनी चुनावी रैलियों में भी अर्थव्यवस्था को लेकर लगातार सवाल दाग रहे हैं।

साथ ही वो जनता को यह भी बता रहे हैं कि रोजगार और आर्थिक स्थिति से देश की जनता का ध्यान भटकाने के लिए भाजपा और मोदी सरकार चंद्रयान और धारा 370 जैसे विषयों को आगे ला रही है। इसी कड़ी में मनमोहन सिंह का कार्यक्रम देश की आर्थिक राजधानी कही जाने वाली मुंबई में रखा गया है। आपको बताते जाए कि महाराष्ट्र और हरियाणा में 21 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होगा। इसके बाद 24 अक्टूबर को मतगणना होगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *