भारत पहुंचे दुबई में सड़क हादसे में म‌ृतक छात्रों के शव

[object Promise]

दुबई/तिरुवनंतपुरम। दुबई में क्रिसमस के दिन हुए दर्दनाक सड़क हादसे में मारे गए 2 भारतीय युवकों में से 1 का शव शुक्रवार को विमान से तिरुवनंतपुरम लाया गया।

न्यूज के अनुसार, शरत कुमार (21) और रोहित कृष्णकुमार (19) क्रमश: अमेरिका और ब्रिटेन के विश्वविद्यालयों में पढ़ रहे थे। सड़क हादसे में मारे गए दोनों युवकों के दोस्त और रिश्तेदार गुरुवार शाम दुबई के अल-मुहासिनाह स्थित मेडिकल फिटनेस सेंटर की इमबलिंग यूनिट में इकट्ठा हुए और उनके लिए प्रार्थना की।

अमीरात की फ्लाइट से शरत का शव गुरुवार रात तिरुवनंतपुरम के लिए रवाना हुआ। रोहित के शव को भी शुक्रवार की शाम दूसरी उड़ान से भारत लाया गया।

गल्फ न्यूज ने एक पारिवारिक मित्र के हवाले से कहा कि जिस फ्लाइट से शरत का शव भेजा गया, उसी से उसे अपनी मां और दादी के साथ जाना था।

उन्होंने कहा “उन्होंने केरल जाने के लिए उसी फ्लाइट से टिकट बुक कराए थे, वहां वे शरत के पिता से मिलने वाले थे। यह बेदह दुखद है कि अब हम उसी विमान से उसका शव लेकर आए।”

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *