सर्विलांस/ साइबर क्राइम सेल ने 38 अदद खोए हुए मोबाइल फोन किए बरामद उनके मालिकों को सुपुर्द किए गए

[object Promise]

रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

अमेठी। पुलिस अधीक्षक अमेठी डॉ0 ख्याति गर्ग के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक दयाराम सरोज के पर्यवेक्षण में व उ0नि0 विनोद यादव प्रभारी सर्विलांस टीम के नेतृत्व में सर्विलांस टीम द्वारा अथक प्रयास करके 38 खोए हुए मोबाइल फोन बरामद किए गए उक्त मोबाइल विभिन्न तिथियों में उनके मालिकों द्वारा को दिए गए थे । सर्विलांस/साइबर सेल टीम द्वारा जनहित में प्रयास करके खोए हुए मोबाइलों की बरामदगी की गई जिनकी कुल कीमत लगभग रू0 5,25000/-00 है । जो आज दिनांक 25.09.2019 को सभी मोबाइल उनके मालिकों के सुपुर्द किए गए।

बरामद करने वाली टीम
1. उ0 नि0 विनोद यादव प्रभारी सर्विलांस सेल जनपद अमेठी ।
2. कां0 सतीश कुमार सर्विलांस सेल जनपद अमेठी ।
3. कां0 बलबीर कश्यप सर्विलांस सेल जनपद अमेठी ।
4. कां0 अमित मिश्रा सर्विलांस सेल जनपद अमेठी ।
5. का0 बृजेश कुमार सर्विलांस सेल जनपद अमेठी ।
6. का0 सोनू चौधरी सर्विलांस सेल जनपद अमेठी ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *