जयपुर । मरुधरा की मिटटी, कला और धरोहर की महक शनिवार को गुलाबी नगरी में महकी। जहां विदेश से आए अंतर्राष्ट्रीय आर्टिस्ट्स ने अपनी ब्रश से कैनवास पर अपने मन का राजस्थान उकेरा।
मौका था श्रयांसी इंटरनेशनल आर्ट एंड कल्चर ऑर्गेनाइज़ेशन एवं सेंट पीटर्सबर्ग सेंटर फॉर ह्यूमैनिटेरियन प्रोग्राम्स, रूस, रशियन सेंटर फॉर साइंस और कल्चर (आरसीएससी), नई दिल्ली और राजस्थान आर्ट एंड कल्चर डिपार्टमन्टल के सहयोग से आयोजित किए अंतर्राष्ट्रीय पेंटिंग एक्सपीडिशन ‘आर्ट-ईको 2019-20’ की पेंटिंग एग्जीबिशन आयोजन का।
इस पांच दिवसीय पेंटिंग एग्जीबिशन का उद्घाटन डिपार्टमेंट ऑफ़ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, सेक्रेटरी आईएएस मुग्धा सिन्हा और प्रख्यात फोटोग्राफर सुधीर कासलीवाल, श्रयांशी इंटरनैशनल के डायरेक्टर यूनुस खिमानी और मैनेजिंग डायरेक्टर श्रयांशी मनु द्वारा किया गया। मालवीय नगर स्थित एक होटल में आयोजित हुई इस पेंटिंग एग्जीबिशन में भारत आए 70 आर्टिस्ट्स की कलाकारी को शोकेस किया गया। जिसमें फ़्रांस, रूस, किर्ग़िज़स्तान, यूक्रेन, लात्विया, इटली, स्लोवाकिया, ऑस्ट्रिया, स्वीडन, पोलैंड, नेपाल और बांग्लादेश सहित 18 देशों से आर्टिस्ट्स ने अपनी कलाकृतियां प्रदर्शित की। इस दौरान इन कलाकारों ने भारत में अपने भ्रमण को पेंटिंग्स में कैद किया। जहां पेंटिंग्स में उदयपुर, बीकानेर, जोधपुर, कोटा, अजमेर, बूंदी सहित दिल्ली, देहरादून (उत्तराखंड), सापुतारा(महाराष्ट्र), दहानू (महाराष्ट्र), वड़ोदरा (गुजरात) सहित जयपुर की धरोहर की झलक देखने को मिली।
एग्जीबिशन में डिस्प्ले की गई पेंटिंग्स में शेडिंग, आउटडोर, मौसम जैसे फैक्टर्स खासा देखने को मिले। जिसमें ज्यादातर पेंटिंग्स में कैनवास पर ऑइल कलर्स का इस्तेमाल किया गया है। जयपुर में आर्टिटस ने जल महल, हवा महल, जंतर मंतर, सिटी पैलेस, अल्बर्ट हॉल और आमेर में प्लेन एयर पेंटिंग की जिसमें आर्टिस्ट्स ने अपने स्टूडियो की चार दिवारी छोड़ प्रकर्ति के बीच लाइव पेंटिंग्स की।
Leave a Reply