[object Promise]
उपेंद्र कुशवाहा पडरौना,कुशीनगर : नंदलाल गौतम आजाद बने जिला अध्यक्ष तो जिला सचिव पूर्वांचल जोन के प्रभारी बने दिनेश कुमार जिले में भीम आर्मी सामाजिक संगठन कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें नंद कुमार गौतम अध्यक्ष नियुक्त किया गया.दिनेश पुर्वांचल जोन सचिव प्रभारी को नियुक्त किया.जबकि राहुल राव को प्रभारी जोन मनोनीत किया गया.इसके अलावा गुड्डू कुमार गौतम आजाद को जिला मंत्री.वीरेंद्र कुमार गौतम को पूर्वांचल जोन संगठन मंत्री के साथ राहुल चौधरी इस पद से मनोनीत किया गया।भीम आर्मी भीम पुत्र के विजय कुमार आजाद ने संंगठन के उद्देश्य से अवगत कराया।
[object Promise]
शनिवार को पड़रौना शहर के छावनी से सटे बलोचहां में आयोजित रही भीम आर्मी की बैठक के बाद मीडिया को से रूबरू होते हुए भीम आर्मी के संपादक व भीम आर्मी पुत्र विजय कुमार आजाद ने पत्रकारों से बताया कि भीम आर्मी संगठन का उद्देश्य है घरेलू हिंसा रोकना,समाज को नशा मुक्त करना,शिक्षा को बढ़ावा देना है। बेरोजगारों को रोजगार से जोड़ेंगे। किसानों के हितों के लिए संघर्ष करेंगे।आपातकाल में समाज को आर्थिक सहयोग करेंगे। साथ ही रक्तदार,पौधा रोपण सहित अन्य सामाजिक कार्य किए जाएंगे। उन्होंने आगे कहा कि भीम आर्मी सामाजिक संगठन है यह किसी राजनीतिक दल से मिलान नहीं रखता है। श्री आजाद ने कहां की भीम आर्मी के संगठन में रहते हुए जो व्यक्ति संगठन के विचारों से अलग होकर काम करते हैं उसे निष्कासित कर दिया जाता है.ऐसे में सहारनपुर में कुछ भीम आर्मी के पदाधिकारियों को निष्कासित कर दिया गया है। भीम आर्मी संगठन कुशीनगर जिले में ब्लाक तहसील जिला स्तर के अलावा गांव स्तर पर भीम आर्मी के पदाधिकारियों को जोड़ने का कार्य कर रही है। उक्त प्रेसवार्ता के दौरान मैनपुरी के जिला अध्यक्ष मोनू कुमार आजाद,राष्ट्रीय खेल मंत्री मोहम्मद इरशाद अहमद सिद्दीकी,अमित कुमार मौजूद रहे।
Leave a Reply