मकर संक्रांति महोत्सव राम तलाई मंदिर में हिंदू समाज को वक्ताओं ने किया संबोधित नगर में घूमी रथ यात्रा चप्पे-चप्पे पर रही पुलिस मुस्तैद

[object Promise]

फतेहपुर/जहानाबाद
राम तलाई मंदिर में मकर संक्रांति महोत्सव पर्व पर हिंदू संगठनों ने शोभायात्रा निकालकर मनाया विश्व हिंदू सम्मेलन जानकारी के अनुसार आपको बताते चलें कि यह कार्यक्रम मकर संक्रांति के पर्व पर बीते विगत 43 वर्षों से संचालित होता आ रहा है। नगर में राम झांकी शोभायात्रा कि लोगों ने दर्शन किए।

शोभायात्रा में भाजपा सदर विधायक विक्रम सिंह के साथ जहानाबाद विधायक व कारागार राज्यमंत्री जय कुमार सिंह जैकी के साथ हिंदू संगठनों के नेता व पदाधिकारियों के साथ रथ यात्रा में उमड़ा जनसैलाब जय श्री राम के नारों से गुंजायमान रहा नगर राम धुन व डीजे की ध्वनि से लोगों में जोश देखते ही बनता था। नगर भ्रमण के बाद राम तलाई मंदिर में दीप प्रज्वलन कर विश्व हिंदू सम्मेलन कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए आचार्य अजीत प्रांत संयोजक बजरंगदल ने विगत वर्षों से संचालित हो रहे कार्यक्रम के बारे में अपने ओजस्वी विचार रखते हुए।

जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि विगत 43 वर्षों में कार्यक्रम को खंडित करने के लिए अराजक तत्वों ने हर संभव प्रयास किया है। जिसे भुलाया नहीं जा सकता 2016 की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि अराजक तत्वों द्वारा जिस तरह से पत्थरबाजी कर रथ यात्रा को बाधित व तत्कालीन सरकारों द्वारा की गई कार्रवाई हम हिंदू समाज आज तक भुला नहीं पाए हैं। नहीं हम भूलेंगे। जिन्हें हिंदुत्व तीन गुंबद मॉडल से एतराज था वह अब पाँच गुंबद का मंदिर मॉडल बन रहा है। हिंदू समाज जागृत हो रहा है। विघटनकारी ताकतों व देश विरोधी तत्वों को हिंदू समाज कतई बर्दाश्त नहीं करेगा। राम जन्मभूमि जन जागरण अभियान के माध्यम से प्रत्येक हिंदू परिवार अपनी क्षमता व स्वेच्छा अनुसार मंदिर निर्माण में सहयोग कर पुण्य के भागीदार बनें यह देश राम और उनके आदर्शों का है। देश में चल रहे धर्मांतरण, पर कड़ी कार्रवाई की जरूरत थी।

ओजस्वी वक्ता के रूप में पहुंचे विश्व हिंदू परिषद के प्रांत महामंत्री वीरेंद्र पांडे जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान की योगी और मोदी सरकार को तेल पेट्रोल व प्याज के दाम को कम करने के लिए सरकार नहीं बनाई है हम लोगों ने देश की एकता व व अखंडता के साथ राष्ट्र सर्वोपरि के उद्देश्य से सरकार बनी है। एक एक देश एक विधान को मानने वाली सरकार का प्रत्येक फैसला महत्वपूर्ण है। धारा 370, कश्मीर हुए चुनाव हमारी एकता व अखंडता के संकल्प को दोहराती हैं।

मंचासीन वक्ता के रूप में अधूतानंद जी महाराज ,अंबिका जी प्रांतीय मंत्री, विश्व हिंदू परिषद प्रांत महामंत्री वीरेंद्र पाण्डेय, सर्वेश जी विभाग प्रचारक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, के साथ वक्ताओं के संबोधन को उपस्थित जनसमूह ने हृदय की गहराइयों से उनके द्वारा प्रत्येक बिंदु पर हुई चर्चा को सुनते हुए ग्रहण किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष रमाकांत त्रिपाठी, जिला प्रचारक अनूप जी, सौरभ जी, जिला पंचायत सदस्य जयंती देवी वर्मा, स्वयंसेवक शिवराज सिंह ,प्रतापभान सिंह देवमई भाजपा मंडल अध्यक्ष अरुण शुक्ला, संजय सिंह , भाजपा नेता वी के साहू,, राजेश सिंह चौहान, अजीत शैनी शिवाकांत तिवारी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

प्रशासन ने दिखाई सकती उपजिलाधिकारी प्रियंका ने संभाली कमान

विश्व हिंदू सम्मेलन राम तलाई मंदिर में चप्पे-चप्पे पर प्रशासन की रही नजर जहां समूचे जनपद से पहुंचे प्रशासनिक अमले ने ट्रैफिक व्यवस्था के साथ 2016 की घटना को ध्यान में रख कार्यक्रम को संपन्न कराया। उपजिलाधिकारी बिन्दकी प्रियंका के नेतृत्व में समूचे कार्यक्रम को बिना किसी व्यवधान के प्रशासनिक टीम ने कार्यक्रम संपन्न हुआ जिसके लिए हिंदू संगठनों की ओर से प्रशासनिक अमले को धन्यवाद व आभार प्रकट किया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *