एसटीएफ लखनऊ व थाना मुसाफिरखाना पुलिस द्वारा 25 हजार रूपये का ईनामिया अभियुक्त 01 अदद तमंचा व 03 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार।

[object Promise]

पुलिस अधीक्षक अमेठी राजेश कुमार के आदेशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक दयाराम के पर्यवेक्षण में व पुलिस उपाधीक्षक एसटीएफ आलोक सिंह के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना सूक्ष्म प्रकाश के कुशल नेतृत्व में लोकसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए अपराध एवं अपराधियों के धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 05.04.2019 को उ0नि0 करूणेश पाण्डेय़ एसटीएफ लखनऊ मय हमराह सुल्तानपुर से मुसाफिरखाना की तरफ जाते समय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि मु0अ0सं0 179/15 धारा 307 भादवि में वांछित व ईनामिया अभियुक्त वृजेश सिंह कहीं जाने की फिराक में कादूनाला के पास खड़ा है

इस सूचना पर गौरीगंज तिराहे पर मौजूद प्रभारी निरीक्षक मुसाफिरखाना देवेश कुमार सिंह मय हमराह को मकसद बताकर साथ लेकर मुखबिर के बताय़े हुए स्थान कादूनाला के पास खड़े एक संदिग्ध व्यक्ति को घेर कर आवश्क बल प्रयोग कर समय करीब 07:20 शाम को पकड़ लिया गया । पूछने पर अपना ऩाम वृजेश कुमार सिंह बताया । तलाशी से 01 अदद तमंचा व 03 अदद जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *