[object Promise]
रिपोर्टर सैय्यद मकसुदुल हसन
अमेठी। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के निर्देशानुसार व अपर पुलिस अधीक्षक बी0सी0 दूबे के पर्यवेक्षण में अवैध मादक पदार्थों के विक्री के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 06.12.2018 को उ०नि०यशवंत सिंह यादव मय हमराह देखभाल क्षेत्र व तलाश वांछित अपराधी ग्राम मऊ नहर पटरी होकर जा रहे थे कि भटगवा नहर पुल के पास पहुँचने पर सामने से दो व्यक्ति आते दिखाई दिए कि पुलिस वालों को देखकर भागने लगे जिन्हें आवश्यक बल प्रयोग कर समय करीब 07:40 बजे शाम पकड़ लिया गया ।
पूछने पर एक ने अपना नाम अंसार उर्फ़ राजू तथा दूसरे ने आरिफ बताया । तलाशी से अंसार उर्फ़ राजू के कब्जे से 90 ग्राम स्मैक तथा आरिफ के कब्जे से 80 ग्राम स्मैक बरामद हुआ । ,जिसमे गिरफ्तार अभियुक्त अंसार उर्फ़ राजू पुत्र बदरे आलम,आरिफ पुत्र शरीफ नि० शिवदास का पुरवा, मजरे नरौली थाना गौरीगंज के निवासी है।
Leave a Reply