शाहीन बाग ब्लोक हॉट स्पॉट घोषित, दिल्ली में कुल कंटेनमेंट जोन बढ़कर हुए 100

[object Promise]

नई दिल्ली। दिल्ली में कोरोना वायरस के पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़ती जा रही है। ऐसे में प्रशासन इन्हें कंट्रोल करने के लिए उन सभी इलाकों को कंटेनमेंट जोन बनाकर सील कर रहा है, जहां कोरोना वायरस के मामले सामने आ रहे हैं। मंगलवार को प्रशासन ने शाहीन बाग के एक और ब्लोक को हॉट स्पॉट घोषित किया, जिसके साथ ही दिल्ली में कंटेनमेंट जोन की संख्या 100 हो गई। प्रशासन ने अब शाहीन बाग के ब्लोक डी (हाउस नंबर 152 से 162) को कंटेनमेंट जोन में शामिल किया है। इससे पहले भी शाहीन बाग के कुछ इलाकों को कंटेनमेंट जोन बनाया गया था।

बता दें कि देश की राजधानी दिल्ली में तेजी से कोरोना पॉजिटिव मामले बढ़ रहे हैं। आपको जानकार हैरानी होगी कि दिल्ली में शुरुआती 1000 मामले सामने आने में 42 दिन लगे, जबकि ये मामले 2 हजार से तीन हजार होने में महज 8 दिन ही लगे। राजधानी दिल्ली में कोरोना वारयरस का पहला मामला 1 मार्च को सामने आया था, जब इटली से लौटा पूर्वी दिल्ली का एक व्यापारी पॉजिटिव पाया गया था। 11 अप्रैल को दिल्ली में कोरोना मामलों की एक हजार पार कर 1069 पर पहुंच गई। उस दिन दिल्ली में 24 घंटे के दौरान 163 नए मामले सामने आए थे और 19 मरीजों की मौत हुई थी।

हालांकि इसके बाद दिल्ली के लिए 13 अप्रैल का दिन बेहद बुरा रहा, जब एक दिन में कोरोना वायरस के 356 नए मामले सामने आए। आपको बता दें कि राजधानी दिल्ली में 11 अप्रैल को 166, 12 अप्रैल को 85, 14 अप्रैल को 51, अप्रैल को 17 मामले सामने आए। 17 अप्रैल को ही एक्सपर्ट ने दावा किया कि वायरस अभी कम्यूनिटी लेवल पर नहीं फैला है। दिल्ली में कोरोना के मामले 19 अप्रैल को 2000 की संख्या पार कर गए। उस दिन शहर में 45 नए कोरोना संक्रमित पाए गए।

दिल्ली में कोरोना मामलों की संख्या को एक हजार से दो हजार तक पहुंचने में महज 8 दिन का समय लगा। 27 अप्रैल को दिल्ली में 190 नए केस सामने आए और कुल मामले तीन हजार की संख्या पार कर गए। शहर में मामले 2 हजार से 3 हजार होने में भी 8 दिन का समय लगा। ऐसे में कोरोना वायरस के मामलों की बढ़ती रफ्तार दिल्ली सरकार, प्रशासन और केंद्र सरकार के लिए भी चिंता का विषय बनी हुई है।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *