जाने क्यों नीतीश ने भरी सभा मे तेजस्वी यादव को बताया मुख्यमंत्री

बिहार– मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस समय अपने बयानों को लेकर खुब सुर्खियां बटोर रहे हैं। वह आय दिन केंद्र की बीजेपी सरकार पर कटाक्ष करते दिखाई देते हैं। वही अब नीतीश का एक बयान सुर्खियों में है जिंसमे वह नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री सम्बोधित करते दिखाई दे रहे हैं। उनके इस बयान को सुनकर हर कोई चौंक गया है।

पटना में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान नीतीश कुमार ने भारी सभा मे तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री कहकर संबोधित किया। उनके मुख से निकले इस शब्द को सुनकर पूरी सभा की आंखे फटी की फटी रह गई और खुद तेजस्वी यादव चौंक गए की आखिर चाचा नीतीश कह क्या रहे हैं।
जानकारी के लिए बता दें यह घटना तब सामने आई जब नीतीश कुमार पटना के ज्ञान भवन में पशु चिकित्सक पदाधिकारियों और मत्स्य विकास पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र देने गए थे. ज्ञान भवन में चल रहे कार्यक्रम के दौरान पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया और बाद में उन्होंने सभा को सम्बोधित किया।
नीतीश कुमार का यह बयान गलती की वजह से आया है। सभा के दौरान उनकी जुबान फिसल गई। लेकिन विपक्षी दलों ने इस मौके का फायदा उठाया। बीजेपी प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल ने तंज कसते हुए कहा नीतीश कुमार ने तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री कहकर आत्मसमर्पण कर दिया है अब उनका राजनीतिक करियर डगमगा रहा है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *