कुशीनगर में खडंजा निर्माण में बाधा उत्पन्न करने के विरोध में खजूरिया में तीसरे दिन भी ग्रामीणों का प्रदर्शन

[object Promise]

उपेन्द्र कुशवाहा

पडरौना,कुशीनगर : विशुनपुरा विकास खंड के खजुरिया गांव में खड़ंजा सड़क निर्माण में बाधा डालने से नाराज ग्रामीणों ने तीसरे दिन शुक्रवार को भी मनोज राय की अगुवाई में विरोध प्रदर्शन कर जिलाधिकारी से दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

प्रदर्शन कर रहे, सत्यप्रकाश मिश्र, राजू , सुन्नद, जयप्रकाश, मुकेश गोंड, मनोज राय, राजदेव, भोला, कपिलदेव, राजेश, प्रमोद, टीपू, रामआसरे, छट्ठू, अनिल, जयराम, सरफुद्दीन , रिपू आदि का कहना है कि चौरिया माइनर की पटरी से दर्जनों गांव के लोगों का आना-जाना होता है। बरसात में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

काफी भाग दौड़ के बाद अधिकारियों ने संज्ञान लिया और ब्लाक से खड़ंजा का निर्माण शुरू कराया गया। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण शुरू होते ही पड़ोसी गांव के दो लोगों द्वारा कमीशन की मांग की जाने लगी। कमीशन नहीं मिलने पर बार-बार अधिकारियों को शिकायती पत्र सौंप बाधा डाल रहे हैं। इस दौरान मुकेश, महंथी, समसुद्दीन, साबिर, अक्षयवर, नरेन्द्र, जयराय, ठाकुर, मोहन, सत्तन, रामाज्ञा, आलिम, इंद्र, नत्थू आदि मौजूद रहे।

वहीं मामले को संज्ञान मे लेते हुए जिलाधिकारी ने कार्य शूरु कराने के लिए खंड विकास अधिकारी विशुनपूरा को निर्देश कर दिया है। जहां एक माह पूर्व मे जेई का ट्रांसफर हो जाने के वजह से कार्य की शूरुवात नही हो पाया रहा है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *