क्या अबकी बार गुजरात हारेगी मोदी सरकार, कांग्रेस की जीत तय

गुजरात चुनाव: साल के अंत मे होने वाले गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए पक्ष विपक्ष मैदान में उतर चुके हैं और जनता को लुभाने की कवायद में लग गए हैं। सत्ताधारी दल भाजपा जहां अपनी जीत का ध्वज लहराने को तैयार है वही लम्बे समय से गुजरात मे वनवास काट रही कांग्रेस इस बार गुजरात मे सत्ता वापसी की तैयारी में है। वही अब गुजरात कांग्रेस के प्रभारी और राजस्थान के विधायक डॉ.रघु शर्मा ने गुजरात मे होने वाले चुनाव को लेकर कहा है कि हमारी पार्टी गुजरात मे 182 में से 125 सींटो पर जीत दर्ज करेगी।

उन्होंने आगे कहा, गुजरात मे इस बार परिवर्तन होगा। गुजरात की जनता ने भाजपा का विकास परख लिया है इस बार गुजरात की जनता कांग्रेस के साथ है। गुजरात मे कांग्रेस की जीत पक्की है। हमारी तैयारियां हो चुकी है हम गुजरात मे 125 सींटें फतेह करेंगे। हम इस समय सींधे तौर पर जनता से संपर्क साधने की कोशिश कर रहे हैं। हमारा उद्देश्य जनता से जुड़कर गुजरात में अपनी पार्टी को जीत तक ले जाना है।
अभी हम अपने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर हर पोलिंग बूथ पर अपनी रणनीति मजबूत कर रहे हैं और हमारा उद्देश्य हर समुदाय की जनता को साधना है। भाजपा कोशिश कर रही है कि वह गुजरात की जनता को अपने जुमलों में फसा सके। लेकिन गुजरात की जनता भाजपा के सच से भली भांति परिचित हैं लोग भाजपा से नाराज हैं ओर लोगो की नाराजगी को कम करने की भाजपा की कोशिश विफल हो गई है।
उन्होंने आगे कहा, गुजरात मे कांग्रेस एकजुट है। गुजरात मे हमारा दलित सत्याग्रह चल रहा है। हम गुजरात मे हर उस समाज की आवाज बनकर खड़े हैं जिसका भाजपा के सत्ता में रहते शोषण हुआ है। जानकारी के लिए बता दें कांग्रेस पिछले 27 साल से गुजरात की सत्ता से बाहर है। पिछले चुनाव में कांग्रेस ने बेहतर प्रदर्शन कर भाजपा को नाकों चने चबवा दिए थे ओर भाजपा के सामने कांग्रेस बड़े दल के रूप में उभर कर आई थी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *