उपेंद्र कुशवाहा
पडरौना,कुशीनगर : कांग्रेस पार्टी द्वारा प्रदेश व्यापी आंदोलन को लेकर शनिवार को कुशीनगर में कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार द्वारा पास किए गए किसान बिल तीन के विरोध में जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच प्रदर्शन कर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर राज्यपाल संबोधित ज्ञापन सौंपा।
कांग्रेस पार्टी के पिछड़ा वर्ग विभाग के प्रदेश महासचिव नंदलाल चौहान के अगुवाई में महामहिम राज्यपाल संबोधित सौंपे गए डीएम को ज्ञापन में नंदलाल चौहान ने कहा कि अनाज मंडी समिति एपीएमसी लागू होने से कृषि उपज खरीद की व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो जाएगी.ऐसे में किसानों को न्यूनतम मूल्य एमएसी नहीं मिलेगी.और ना ही किसानों को बाजार में भाव के हिसाब से उचित इसकी कीमत मिल पाएगी।
इसी क्रम में खड्डा विधानसभा से कांग्रेसी नेता धनंजय सिंह पहलवान ने कहा वर्ष 2006 में एपएमसी यानी एसटी अनाज मंडी बंद होने से बिहार के किसानों की हालात बद से बदतर है. किसान कि फसलों को दलाल ओने पौने दाम से बेच देते हैं.ऐसे में अगर पूरे देश में कृषि उपज मंडी व्यवस्था खत्म हो गई तो सबसे बड़ा नुकसान किसान खेत मजदूर की ही होगी। इस दौरान कांग्रेस जिला महासचिव अशोक सिंह,युवा कांग्रेस नेता मनोज सिंह समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसी नेता मौजूद रहे।
Leave a Reply