कामायनी संस्थान में मनाई गई,गांधी व शास्त्री की जयंती

[object Promise]

रिपोर्ट:हर्ष यादव

मुसाफिरखाना। बुधवार को कामायनी शिक्षण संस्थान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम से मनाई गई।स्कूल में महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की तस्वीरों पर माल्यार्पण कर पुण्य आत्माओं को श्रद्धांजलि दी एवं छात्र छात्राओं ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर महान आत्माओं को स्मरण किया। संस्थान के प्रधानाचार्य ने कहा कि यह विडम्बना है।

कि गांधी जी को नोबेल पुरस्कार नहीं मिल सका लेकिन उनकी विचारधारा पर चलते हुए अन्य कई लोग को इस सम्मान से नवाजा गया है।वही लाल बहादुर शास्त्री के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनकी असमय मृत्यु से हुई राष्ट्रीय क्षति की ओर इशारा किया जो भारत का स्वरूप बदल सकता था। सभी छात्र छात्राओं एवं अध्यापक, अध्यापिकाओं ने मिलकर रामधुन गायन में भाग लिया, जिसने सम्पूर्ण वातावरण को आध्यात्मिक रस में सराबोर कर दिया।दिग्विजय तिवारी ने कहा कि गांधी जी के प्रभावशाली व्यक्तित्व की गरिमा एवं उनकी विचारधारा को अगली पीढ़ी तक पहुंचाना हम सबका दायित्व है।
इस मौके पर नरेंद्र यादव,पूजा जायसवाल, साधना सहित सैकड़ों छात्र छात्राएं मौजूद रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *