रायबरेली के गांव में विशालकाय अजगर का आतंक

[object Promise]
रिपोर्ट- केशवा नन्द शुक्ला
रायबरेली जिले के लालगंज कोतवाली क्षेत्र के गौरा रूपई गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब गांव के किनारे एक बाग में एक विशालकाय अजगर ने नील गाय के बच्चे को अपना निवाला बना लिया नील गाय के बच्चे की चीखने की चिल्लाने की आवाज सुनकर ग्रामीण एकत्रित हो गए ग्रामीणों के ईट पत्थर मारने के बाद अजगर ने नील गाय के बच्चे को तो छोड़ दिया मगर तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
ग्रामीणों की मानें तो पूरे शिवदान मजरे गौरा रुपई गांव में फत्ते सिंह की बगिया में देर शाम एक भारी-भरकम अजगर में नील गाय के बच्चे को जकड़ लिया और पूरा निगल लिया था मगर जब ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो उन्होंने ईट पत्थर मारकर नील गाय के बच्चे को छुड़ाने का प्रयास किया किसी तरह से अजगर ने उसको छोड़ दिया ।

ग्रामीणों ने डायल हंड्रेड व वन विभाग को भी सूचना दी मगर किसी के मौके पर ना पहुंचने के कारण अजगर भागने में सफल रहा विशालकाय अजगर देखने से ग्रामीण भयभीत हैं मगर कोई भी जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारी घटनास्थल पर नहीं पहुंच सका है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *