तिलोई तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में 173 शिकायतें प्राप्त हुई मौके पर 03 का निस्तारण

[object Promise]

जन समस्याओं के निस्तारण के प्रति गम्भीर रहे और इसमें उदासीनता एवं लापरवाही क्षम्य नही होगी– —–प्रभारी जिलाधिकारी

रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

अमेठी। आज प्रभारी जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी प्रभुनाथ व पुलिस अधीक्षक डा. ख्याति गर्ग तिलोई तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की जन समस्या सुन रहे थे, मौके पर उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि शिकायतें लंबित न रखी जाये। उन्हेाने कहा कि शिकायतों को गम्भीरता से लिया जाये। प्राप्त शिकायतों का निस्तारण कर निस्तारित शिकायतों को समय से अपलोड किया जाए।
प्रभारी जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि ग्रामीणों के शिकायती पत्र प्राप्त होते ही तुरन्त कार्रवाई अमल में लाई जायें। ताकि तत्समय ही मौके पर ही निस्तारण किया जा सके। उन्होंने कहा कि तहसील दिवसों में इसी प्रकार की शिकायतें प्राप्त होती है यदि सम्बंधित विभाग समय से जनता की शिकायतें सुनकर निस्तारण करें तो तहसील दिवस में शिकायतों का ग्राफ कम हो जाये। प्रभारी जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि जन सामान्य के कल्याणार्थ संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगो को दिया जाना सुनिश्चित किया जाये। उन्होने कहा कि जन सामान्य को मुलभूत सुविधायें मिले। उन्होंने कहा शासन द्वारा संचालित योजनाएं पात्र व्यक्ति तक अवश्य पहुंचनी चाहिए, कोई भी पात्र व्यक्ति शासन द्वारा संचालित योजनाओं से वंचित नहीं रहना चाहिए।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *