अफगानिस्तान में भूकंप ने मचाई तबाही ,1000 लोगो की गई जान ,600 घयाल , बढ़ता जा रहा मौत का आंकड़ा

International:- अफगानिस्तान जो की अब तालिबान के कब्जे में है आय दिन किसी न किसी बड़े संकट का शिकार होता है। वही अब यहाँ प्रकृति ने अपना तांडव मचाया है और भयंकर भूकंप आने से अफगानिस्तान में 1000 लोगो की मौत हो गई है। तालिबान के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार अफगानिस्तान में भयंकर भूकंप आया है। इस भूकंप में 1000 लोगो की मौत हुई है और 600 लोग घयाल हुए है। 

अफगानिस्तान में आए भूकंप की तस्वीरे सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। तस्वीरों को देखकर यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस समय अफगानिस्तान में तबाही मची हुई है और इस भूकंप से पूर्वी प्रांत पक्तिका सबसे ज्यादा क्षतिग्रस्त हुआ है। फिलहाल बचाव कार्य जारी है। बचाव दल घायलों को अस्पताल भेज रहा है। 
तालिबान के नेता हिब्तुल्लाह अखुंदजादा ने अफगानिस्तान में आए भूकंप के संदर्भ में कहा है कि इस भूकंप ने सैकड़ों घर तबाह कर दिए हैं। अभी तक जो मौत का आंकड़ा सामने आया है वह और भी अधिक हो सकता है। आपदा प्रबंधन के उप मंत्री शरफ़ुद्दीन मुस्लिम ने कहा इस घटना से सभी का दल दहल गया है भूकंप से 1000 लोगो की मौके पर मौत हुई है जो काफी भयावह स्थिति है। 
जानकारो का कहना है कि भूकंप का केंद्र दक्षिणी पूर्वी शहर ख़ोस्त रहा है यह यहाँ से 44 किलोमीटर दूर स्थित था। यह भूकंप इतना भयानक है कि इसके झटके अफगानिस्तान , भारत, पाकिस्तान में महसूस किए गए हैं। इस भूकंप का प्रकोप अफगानिस्तान के पक्तिका प्रांत के अलावा भूकंप का असर ख़ोस्त, गज़नी,लोगार, काबुल, जलालाबाद और लग़मन में महसूस किये गए हैं। अमेरिका के जियोलॉजिकल सर्वे ने कहा है कि रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 7.1 है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *